नमस्कार दोस्तों स्वागत है, आप सभी का नालेज टूर वेबसाइट पर, दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आमंत्रण और निमंत्रण में क्या अंतर है , आमंत्रण क्या है, निमंत्रण क्या है और आमंत्रण और निमंत्रण दो शब्द अलग-अलग क्यों है, उसके बारे में जानकारी देंगे।
आमंत्रण और निमंत्रण में क्या अंतर है ? जानिए विस्तार से हिंदी में।
दोस्तों मुख्य रूप से आपने अपने जीवन में आमंत्रण और निमंत्रण शब्द को जरूर सुना होगा, और आप इन शब्द को सुनते ही यही सोचते हैं, कि कोई हमें बुला रहा है। लेकिन आपने अभी तक यह नहीं सोचा होगा। कि आमंत्रण और निमंत्रण में क्या अंतर होता है, और किस समय लोगों को आमंत्रित किया जाता है, और किस समय लोगों को निमंत्रित किया जाता है। वैसे तो आमंत्रण और निमंत्रण दोनों का मतलब लोगों को बुलाना होता है। लेकिन इन दोनों में अभी कई अलग-अलग प्रकार के अंतर होते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं। आज आमंत्रण और निमंत्रण में क्या-क्या अंतर होते हैं, अगर आप आमंत्रण और निमंत्रण के अंतर के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
आमंत्रण क्या है
आमंत्रण हम अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को देते हैं। इसमें औपचारिकता नहीं होती। समय निर्धारित नहीं होता। जैसे- रक्षाबंधन पर मैंने अपने भाई-भाभी को आमंत्रित किया। इसमें अगर आवश्यकता पड़ी तो ठहरने की व्यवस्था की जाती है। कई बार आमंत्रित व्यक्ति खुद भी कर लेता है। इसके अलावा जैसे- Knowledge Tour में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया जाता हैं। कवि सम्मेलन, नेताओं की सभा, जुलूस आदि में भी लोग आमंत्रित किये जाते हैं।
निमंत्रण क्या है
जबकि निमंत्रण औपचारिक होता है। इसमें समय निर्धारित होता है और जो समय दिया रहता है, अतिथि से उसी समय में आने की अपेक्षा की जाती है। निमंत्रण में रुकने का या ठहरने का प्रावधान नहीं होता। जैसे- भोज और शादी में लोगों को निमंत्रित किया जाता है।
Read More :- ऑपरेशन के समय डॉक्टर हरे रंग का कपड़ा क्यों पहनते हैं जानिए वैज्ञानिक कारण
आमंत्रण और निमंत्रण में क्या अंतर है
- जब भी किसी को आमंत्रित किया जाता है तो उसका एक लक्ष्य होता है।
- लेकिन अगर किसी को निमंत्रित किया जाता है, तो उसका कोई लक्ष्य नहीं होता है।
- आमंत्रण में जब किसी व्यक्ति को आमंत्रित किया जाता है, तो लक्ष्य प्राप्त होने के बाद आमंत्रण खत्म हो जाता है।
- लेकिन जब किसी व्यक्ति को निमंत्रित किया जाता है, तो उसके बाद उत्सव और खुशियां मनाई जाती है।
- जब किसी व्यक्ति को स्टेज पर बुलाया जाता है, तो उसे आमंत्रित किया जाता है।
- और जब किसी को शादी या किसी पार्टी में बुलाया जाता है, तो उसे निमंत्रित किया जाता है।