ब्लूबेरी के फायदे और ब्लूबेरी के सेवन का उचित समय

ब्लूबेरी के फायदे :  दोस्तों आज क्या आर्टिकल में हम आपको ब्लूबेरी खाने के फायदे के बारे में बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को आता तक जरूर पढ़ें

ब्लूबेरी के फायदे और ब्लूबेरी के सेवन का उचित समय

शरीर में हर प्रकार के फल किसी न किसी रूप से फायदेमंद होते हैं। ब्लूबेरी जिसे साधारण भाषा में नील बद्री नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। जो स्वाद में खट्टा मीठा होता है। इस फल को सुपर खाद्य पदार्थ के नाम से भी जाना जाता है। यह फल पूरे साल 12 महीने आते हैं। इस फल का पौधा जिसकी ऊंचाई 2 सेंटीमीटर से 5 मीटर तक होती है। यह फल एशिया, यूरोप, अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में मुख्य रूप से होता है। ब्लूबेरी फल पकने के पश्चात गहरे बैंगनी रंग का हो जाता है। ब्लूबेरी का सेवन करने से शरीर में कई तरीके से फायदा होता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जिक्र करेंगे।

ब्लूबेरी के फायदे

1. ब्लूबेरी शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। ब्लूबेरी के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में ब्लूबेरी काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
2. ब्लूबेरी शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के कई हानिकारक विषाणु को भी शरीर से मुक्त करता है। इस फल में उत्तर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने तथा रोगों से लड़ने की शक्ति उत्पन्न करते हैं।
3. ब्लूबेरी में कॉपर तथा फेलोनीक तत्व मुख्य तौर पर पाए जाते हैं। जो कैंसर की कोशिकाओं को रोकने तथा पूरी तरह से समाप्त करने में मददगार है। कैंसर एक घातक बीमारी है। जिसका निवारण ब्लूबेरी फल के नियमित रूप से सेवन से होता है। हालांकि यह तरीका पूरी तरह से सिद्ध नहीं है। लेकिन फिर भी कैंसर कोशिकाओं को रोकने में काफी ज्यादा मददगार है।
4. इस फल के सेवन से कई प्रकार के कैंसर जैसे:- मुंह का कैंसर,यकृत का कैंसर, गुर्दे का कैंसर इत्यादि खतरे को कम करने में सहायता होती है।
5. चर्बी के मोटापे से हर कोई व्यक्ति परेशान होता है। मोटापा को कम करने के लिए ब्लूबेरी फल काफी फायदेमंद साबित हुआ है। ब्लूबेरी फल में पॉलीफेनॉल तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायक है।
6. ब्लूबेरी फल मेटाबॉलिक सिंड्रोम के खतरे को भी कम करता है।
7. विटामिन सी भरपूर मात्रा में ब्लूबेरी फल में पाया जाता है। ब्लूबेरी फल का नियमित रूप से सेवन करने से विटामिन सी की कमी दूर होती है। साथ ही स्कर्वी रोग होने की संभावना खत्म हो जाती है।
8. ब्लूबेरी में विटामिन ए, विटामिन बी,कॉम्प्लेक्स, सेलेनियम, जस्ता आदि पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही मानसिक प्रदर्शन को सुधार लाने में भी मददगार है।
9. चेहरे के पिंपल्स प्रॉब्लम का निवारण ब्लूबेरी को माना जाता है। ब्लूबेरी के सेवन से शरीर में ठंडक होती है और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व जो शरीर में होने वाले पिंपल्स को कम करने में मददगार है।
10. ब्लूबेरी के निरंतर सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ब्लूबेरी में उपस्थित पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट रीना की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। आंखों की रोशनी को निरंतर मजबूत बनाए रखते हैं।
11. पाचन क्रिया और संतुलित रहने से शरीर में कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। लेकिन ब्लूबेरी के तेल का सेवन से पाचन क्रिया संतुलित जाती है। क्योंकि ब्लूबेरी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर उपस्थित होते हैं। जो शरीर की पाचन क्रिया को संतुलित रखते हैं। साथ ही संबंधित बीमारियों को दूर करते हैं।
12. विटामिन के ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन के के निरंतर सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसका सीधा मतलब यह है,की ब्लूबेरी के निरंतर सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।
13. ब्लूबेरी के सेवन से कई प्रकार की अन्य संबंधित बीमारियां दूर होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों को भी राहत मिलती है।

ब्लूबेरी के सेवन का उचित समय

किसी भी फल का सेवन करने से पहले उस पल के सेवन का उचित समय पता होना आवश्यक है। इसी प्रकार ब्लूबेरी का सेवन शाम के खाने के समय करना उचित माना जाता है। ब्लूबेरी में जल की मात्रा अत्यधिक उपस्थित होती है। जो भोजन के पाचन में काफी ज्यादा सहायक है। इसीलिए शाम के समय खाने के साथ या शाम के खाने के बाद ब्लूबेरी का सेवन करना शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। सुबह भूखे पेट ब्लूबेरी का सेवन ना करें।
Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment

2 लाख महीना कमाना है तो शुरू करे यह यूनिक बिज़नेस,अच्छी होगी हर महीने कमाई