कोरोना से रिकवरी पर हमें क्या-क्या खाना चाहिए : दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता ही है, कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। और कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश के हालात बेहद बुरे हैं, अब तो यह कोरोनावायरस बड़ी संख्या में लोगों को अपने संक्रमण की चपेट में ले रहा है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी भी हो रही है। अस्पताल में ज्यादा मरीज आने के वजह से बेड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों को घर पर ही आइसोलेट होकर रिकवरी करने का सुझाव दिया जा रहा है। लेकिन कोरोनावायरस से रिकवरी बाना इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि यह महामारी काफी भयानक है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण डाइट के बारे में बताएंगे, जिन डाइट को फॉलो करके आप कोरोना जैसी महामारी से जल्द ही रिकवरी ले सकते हैं।
कोरोना से रिकवरी पर हमें क्या-क्या खाना चाहिए?
वैसे तो दोस्तों देखा जाए तो हमारे पर्यावरण में कई ऐसे पदार्थ है। जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं, लेकिन मुख्य रूप से कोरोनावायरस की रिकवरी के लिए हमें किन किन खाद्य पदार्थों उपयोग अपने भोजन में करना चाहिए उसके बारे में जान लेते हैं। जैसे दोस्तों आप सभी को पता ही होगा कि कोरोना वायरस का संक्रमण मरीज के शरीर के सभी पौष्टिक पदार्थ को कम कर देता है। साथ ही मरीज को थकान और चक्कर आना शुरू हो जाता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के लिए हमें अपने शरीर की इम्युनिटी पावर को बूस्ट करना पड़ता है। शरीर की इम्युनिटी पॉवर बूस्ट करने की डाइट निम्नलिखित हैं।
1. प्रोटीन सोर्स
दोस्तों आप सभी को पता ही है, कि हमारे शरीर में प्रोटीन कितना महत्व होता है। और मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण से उबरने के लिए अपने शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप दालों, मेवों, दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स आदि का इस्तेमाल करें। अगर आप में से कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए अंडे, चिकन, मछली या मीट का भी सेवन कर सकता है। आप अपने नाश्ते, लंच और डिनर में प्रोटीन को जरूर शामिल करें।
2. हरी सब्जियां और फल
हरी सब्जियां वैसे भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। और हरी सब्जियां शरीर में होने वाले कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियों को रोकती है। लेकिन मुख्य रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के दौरान आपको हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। हरी सब्जियों के साथ-साथ आप फलों का सेवन भी जरूर करें। हरी सब्जियां और फल आपके शरीर में विटामिंस एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स को बढ़ाती है। जिससे हमारा शरीर फिर से एक्टिव हो पाता है। इन सभी के अलावा कोरोना संक्रमण से रिकवरी लेने के लिए शरीर को कार्बोहाइड्रेट की भी बहुत जरूरत होती है, और शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी को दूर करने के लिए आप सुबह नाश्ते में ब्रेड का सेवन कर सकता है।
3. एक चम्मच देसी घी बेहद जरुरी
दोस्तों आप सभी को इतना तो पता ही है, कि शरीर को जितना ज्यादा पौष्टिक आहार मिलता है। सभी उतना ही स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण से भरना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने खाने में रोजाना एक चम्मच देसी घी को जरूर लें। घी हमारे शरीर में कई अलग-अलग फायदे देता है, लेकिन साथ ही घी का सही तरीके से सेवन करने से यह हमारे शरीर की पाचन प्रक्रिया को भी स्वस्थ रखता है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर में शक्ति होना बहुत ही जरूरी है, और घी के द्वारा आप अपने शरीर में ताकत को बढ़ा सकते हैं।
4. छाछ दही का सेवन भी है बेहद जरूरी
दो तो कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद मरीज के मुंह में सूखापन होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है, और इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपने डाइट में फ्लुड की मात्रा को भी शामिल करें। इसके लिए आप अपने डाइट में छाछ दही आदि का सेवन कर सकते हैं। यह आपके मुंह में सूखे पन की समस्या के साथ-साथ खाना पचाने में भी काफी सहयोग दान देते हैं।
यह भी पढें :- कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना हैं
5. सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी का सेवन करें
दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें, अगर आप एक स्वस्थ व्यक्ति हैं। फिर भी आप सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी का सेवन जरूर करें। और अगर आप कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकवरी के दौरान सुबह सुबह गर्म पानी का सेवन करता है। तो इससे आपका पेट साफ रहता है, और पेट में उपलब्ध सभी वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं। तो दोस्तों कोरोना वायरस से उबरने के लिए ऊपर दिए गए यह 5 मुख्य खाद्य पदार्थ हैं जिनको आपको अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आप कोरोना वायरस के संक्रमण की रिकवरी के दौरान दिन में लगभग 4 से 5 बार खाना खाए। और हमेशा आपने खाने को थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। जिससे आपका पेट ज्यादा बढ़ा हुआ महसूस नहीं होगा, और आप हमेशा एक्टिव फील करेंगे।
अगर आप कोरोनावायरस से जल्दी से जल्दी रिकवरी पाना चाहते हैं, तो आप अपने खाने में पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें। साथ ही आपको फलों का भी सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कोरोनावायरस से जल्दी भरने के लिए आप दिन में एक दो बार जूस का सेवन भी जरूर करें। जूस भी हमारे शरीर में कई अलग-अलग प्रकार के विटामिंस की मात्रा को बढ़ाते हैं।
यह भी पढें :- कोरोना वायरस का ट्रीटमेंट
Conclusion
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको कोरोना से रिकवरी पर हमें क्या-क्या खाना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ सीखने को भी मिला होगा। अगर दोस्तों आपको आज के इस आर्टिकल से संबंधित कुछ सवाल या कोई समस्या है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।
Important Link | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Follow Google News | ||||||||
Join WhatsApp Group Now |