E- Sanjeevani OPD : ई-संजीवनी ओपीडी एप क्या है, जानिए इसके बारे में विस्तार से।

Join WhatsApp Channel Join Now

Telegram Join Now Join Now

E- Sanjeevani OPD : दोस्तों वर्तमान समय में कोरोनावायरस महामारी बहुत भयंकर रूप ले चुकी है, और भारत में दिन प्रतिदिन कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिसके कारण सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही है।

इन सभी के अलावा कोरोनावायरस जैसी भयंकर महामारी के कारण दूसरी बीमारी से ग्रसित मरीज भी अस्पताल जाने से डर रहे हैं, और उनका डरना उचित भी है।

दोस्तों यह समस्या आप सभी आम लोगों को हो रही है, अगर आप या आपके परिवार में आप कोई भी सदस्य कोरोनावायरस के अलावा किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है। और वह डॉक्टर के द्वारा ट्रीटमेंट लेना चाहता है, तो उसको अस्पताल जाना पड़ता है, और अस्पताल में कोरोना जैसी भयंकर महामारी से संक्रमित भी हो सकता है।

इसलिए दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बताने वाले हैं, जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम द्वारा जारी किया गया है, और इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपने घर पर ही बैठ कर अपनी बीमारी का ट्रीटमेंट ले सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे, इसलिए दोस्तों अगर आप E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

E- Sanjeevani OPD : ई-संजीवनी ओपीडी एप क्या है

कोरोनावायरस जैसी महामारी को मध्य नजर देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम ने एक नए प्लेटफार्म को लॉन्च किया है। जिस प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपने घर पर बैठकर डॉक्टरों के साथ परामर्श कर सकते हैं, और अपने बीमारी के ट्रीटमेंट ले सकते है।

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन एक प्रकार का ऐसा स्वास्थ्य एप्लीकेशन है। जिनके माध्यम से आप कोरोनावायरस जैसी महामारी में अपने घर पर बैठकर अपनी बीमारी का ट्रीटमेंट बहुत आसानी से ले सकते हैं।

ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन के माध्यम से आप सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे और साए 3:00 बजे से 5:00 बजे तक डॉक्टरों के साथ लाइव परामर्श भी कर सकते हैं।

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन के लाभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम द्वारा जारी किए गए इस संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन के भी कई विभिन्न प्रकार के लाभ हैं, जो कि देश के सभी नागरिकों को इस एप्लीकेशन के माध्यम से मिलने वाले हैं।

ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन के लाभ निम्नलिखित हैं

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन का मुख्य लाभ यह है, कि इस भयंकर कोरोना काल में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज या गर्भवती महिला को सामान्य परेशानी के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम द्वारा जारी किए गए इस ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन का एक लाभ यह भी है, कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप लाइव डॉक्टरों से परामर्श कर सकते हैं, वह भी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से।

इस एप्लीकेशन का लाभ की बात करें तो, इस एप्लीकेशन के जरिए आप डॉक्टरों से परामर्श करके अपने स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।

ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन की शुरुआत के बाद अब देश भर की सभी जनता को अस्पताल में कई घंटा तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लाइव वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर के साथ अपना चेकअप करवा सकते हैं।

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता ही है, कि जब भी किसी नए प्लेटफार्म को लांच किया जाता है, तो उस प्लेटफार्म का एक मुख्य उद्देश्य होता है। और उस उद्देश्य के आधार पर ही उस प्लेटफार्म को आम जनता के लिए उपलब्ध करवाया जाता है।

इसी प्रकार से ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन का भी एक मुख्य उद्देश्य है, जोकि निम्नलिखित है।

दोस्तों राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम देशभर में चल रही कोरोनावायरस को मध्य नजर रखते हुए इस एप्लीकेशन को जारी किया है। इस एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य यह है, कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से देशभर के अन्य बीमारी से ग्रसित लोग और गर्भवती महिलाओं को इस भयंकर कोरोना काल में अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम द्वारा सभी मरीजों को अपने घर पर ही अपने ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध करवाने का उद्देश्य भी मुख्य रूप से रखा गया है।

यह भी पढें :- |रजिस्ट्रेशन| मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया

E- Sanjeevani OPD को डाउनलोड कैसे करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगम द्वारा जारी किए गए इस संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन को इंटरनेट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इस एप्लीकेशन को यूजर्स अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कैसे कर पाएंगे, उसके बारे में प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है।

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। अगर आप एप्पल के आईफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने आईफोन में एप्पल एप स्टोर ओपन करना होगा।

यह एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के App Store दोनों पर मिल जाएगा। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर में इस एप्लीकेशन को E- Sanjeevani OPD नाम से सर्च करें।

जैसे ही आप इस एप्लीकेशन को सर्च करेंगे, तो आपके सामने यह एप्लीकेशन सबसे उस पर देखने को मिल जाएगा। तो आप उस एप्लीकेशन पर क्लिक करके नीचे दिए गए इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर दें।

जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करते हैं, तो यह एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड हो जाता है। और इंस्टॉल भी हो जाता है। उसके बाद आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में कर सकते हैं।

E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन में रजिस्टर कैसे करें

जब आप इस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर देते हैं, तो उसके बाद आपको इस एप्लीकेशन में अपना एक अकाउंट बनाना पड़ता है, और उसके बाद आप इस एप्लीकेशन में रजिस्टर हो सकते हैं, और उसके बाद आप इस एप्लीकेशन की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन मैं रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा।

इस एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद आपको वहां पर अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।

उसके बाद आपको नीचे गेट ओटीपी का ऑप्शन मिल जाएगा, तो आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी को वहां पर डालकर अपने अकाउंट को वेरीफाई कर ले।

इतना करने के बाद इस एप्लीकेशन में आपका अकाउंट बन जाता है, और ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन में आप का रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुली हो जाता है। उसके बाद आप इस एप्लीकेशन में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

Conclusion

आज किस आर्टिकल में हमने आपको E- Sanjeevani OPD एप्लीकेशन क्या है, ईसंजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। और आज आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ सीखने को भी मिला होगा।

दोस्तों अगर आपको आपके आर्टिकल्स से संबंधित कोई समस्या या कोई सवाल है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।

Leave a Comment

Small Business Idea: इस तरह शुरू करें अचार का बिजनेस, देखे कमाई!