गोजी बेरी के फायदे , और इसके खाने का उचित समय

गोजी बेरी के फायदे : दोस्तों आज हम आपको गोजी बेरी क्या है और गोजी बेरी के फायदे कौन-कौन से हैं उनके बारे में विस्तार से बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें

गोजी बेरी के फायदे और गोजी बेरी के सेवन का उचित समय

यह गोजी बेरी एक लाल रंग का छोटा सा फल होता है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। यह मुख्य रूप से चीन में पाया जाने वाला फल है। इस फल में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। भारत में या फल मुख्य रूप से हिमालय के निचले क्षेत्रों में उगता है। गोजी बेरी फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। गोजी बेरी फल के मार्केट में कई प्रोडक्ट भी मिलते हैं। इसमें से गोजी बेरी चॉकलेट काफी ज्यादा लोकप्रिय भी है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से गोजी बेरी फल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं, उसके बारे में बात करेंगे।

यह भी पढें :- हकलबेरी फल खाने के फायदे और इसके सेवन का उचित समय

गोजी बेरी के फायदे

गोजी बेरी फल के सेवन से आंखों की रोशनी तथा हृदय संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वह गोजी बेरी फल खाने के फायदे नीचे कुछ निम्न प्रकार से दिए गए हैं।

1. उच्च कैलोरी प्रदान होना

गोजी बेरी के सेवन से शरीर में बहुत अधिक एनर्जी प्राप्त होती है। यह एक प्रकार का उच्च कैलोरी प्रदान करने वाला फल है। 100 ग्राम गोजी बेरी में लगभग 1460 किलोजूल्स होती है। अगर इसका सीधा उदाहरण देखा जाए तो केले के मुकाबले को जी बेरी में तीन गुना अधिक एनर्जी होती है और एनर्जी अधिक होने से शरीर तंदुरुस्त और हष्ट पुष्ट रहता है।

2. आंखों की रोशनी लिए लाभदायक

गोजी बेरी आंखों की रोशनी के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। वही बेरी के निरंतर सेवन से आंखों की रोशनी में काफी अधिक सुधार देखने को मिलता है। गोजी बेरी में विटामिन ए तथा न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। यह आंखों की नसों को सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है। विटामिन ए मे beta-carotene भी उपलब्ध होता है। जो आंखों की रेटिना की कोशिकाओं को मजबूत करने तथा तंत्रिका कोशिका को सुरक्षित करने में लाभदायक माना जाता है। विटामिन ए भरपूर मात्रा में होने पर रतौंधी रोग जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है।

3. हृदय के लिए लाभदायक

गोजी बेरी हृदय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। हृदय के लिए गोजी बेरी एक औषधि की तरह कार्य करता है। गोजी बेरी में पॉलिफिनॉल्स, एंथोसाइन, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर पाए जाते हैं। जो हृदय संबंधित बीमारियां तथा शरीर में हृदय पर मंडराने वाले खतरे को कम करने में मदद करते।

4. मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक

मधुमेह रोगियों के लिए गोजी बेरी काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। गोजी बेरी खून में शुगर के स्तर को कम करने में सहायक है और जब खून में शुगर का स्तर कम होता है। तो मधुमेह रोगियों को काफी राहत मिलती है। गोजी बेरी में हाइपोग्लाइसेमिक पाया जाता है। जो शुगर लेवल को कम करने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5. तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में सहायक

गोजी बेरी का नियमित सेवन करने से तंत्रिका तंत्र संबंधित कई प्रकार की बीमारियां खत्म होती है। तंत्रिका तंत्र शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण तंत्र है। जो हर प्रकार की सूचनाओं को मस्तिष्क तक पहुंचाता है और इस तंत्रिका तंत्र में कई विकार की वजह से सूचना है। मस्तिष्क तक नहीं पहुंच पाती है और व्यक्ति सही तरीके से कार्य करने में सक्षम हो जाता है।

ऐसे में गोजी बेरी का निरंतर सेवन करने से इस बीमारी से राहत मिलती है। गोजी बेरी में ग्लूटामैट टाक्सीसिटी को कम करने के लिए कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जिन्हें एक्साइटोटाक्सीसिटी के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत न्यूरॉन्स को क्षति ग्रस्त होने से बचाते हैं। तथा मस्तिष्क संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद है। इसके अलावा गोजी बेरी व्यक्ति में नई चीजें को सीखने की इच्छा जगाता है। साथ ही यादाश्त को कायम बनाए रखने में लाभदायक है।

6. वजन कम करने में लाभदायक

गोजीबेरी के निरंतर सेवन से वजन को कम करना काफी आसान हो जाता है। मोटापा से हर कोई व्यक्ति काफी परेशान दिखता है। ऐसे में उसे गोजी बेरी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। क्योंकि गोजी बेरी में अत्यधिक रूप में फाइबर पाए जाते हैं। जो पाचन तंत्र को संतुलित रखते हैं। साथ ही श्वेत ग्रंथियों को एक्टिव करके शरीर की अशुद्धियां के साथ निकालकर मोटापे को कम करने में सहायक है।

यह भी पढें :- हेपेटाइटिस बी क्या है जानिए विस्तार से हिंदी में

गोजी बेरी के सेवन का उचित समय

यह एक ऐसा फल है, जो टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों की आपूर्ति करवाने में सहायक है। इस फल के सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। इस फल का सेवन आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखें, कि गोजी बेरी का सेवन सुबह भूखे पेट ना करें।

Student Help :- Click Here

Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment

2 लाख महीना कमाना है तो शुरू करे यह यूनिक बिज़नेस,अच्छी होगी हर महीने कमाई