Holika Dahan 2023: होलिका की राख से कर लें सिर्फ 3 उपाय, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2023: होलिका की राख से कर लें सिर्फ 3 उपाय, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त:-हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेगे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है साथ ही होलिका राख से होने वाले कुछ उपाय के बारे में भी अगर हम बात करे मुहूर्त की तो अबकी बार होलिका दहन और पूजन के लिए सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा. इसके बाद अगले दिन 18 मार्च को रंग-अबीर वाली होली खेली जाएगी चलिए अब हम विस्तार से बार करते है

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक होलिका दहन इस साल 17 मार्च को है. ऐसे में होलिका दहन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से लेकर 10 बजकर 31 मिनट तक है.

होलिका दहन पूजा की विधि

  • होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है।
  • स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
  • पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
  • वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।
  • इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं।
  • पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें।

होलिका की राख के उपाय

  • होलिका की राख की पोटली बना लें. इसके बाद इसे शुभ मुहूर्त में घर के अलग-अलग हिस्से में रख दें. ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी
  • आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांध लें. इसके बाद इसे तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें. इसके अलावा इसे पर्स की छोटी पॉकेट में भी रख सकते हैं
  • अगर घर के बच्चे या किसी सदस्य को बहुत जल्द नजर लग जाती है अथवा कोई व्यक्ति बीमार रहता है तो इसके लिए होलिका की राख को किसी कपड़े में बांधकर व्यक्ति के सिर से 7 बार घुमाएं. ऐसा करने के बाद उसे मिट्टी के अंदर गाड़ दें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KnowledgeTour इसकी पुष्टि नहीं करता है

Read Also :- 

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने Holika Dahan 2023: होलिका की राख से कर लें सिर्फ 3 उपाय, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment

2 लाख महीना कमाना है तो शुरू करे यह यूनिक बिज़नेस,अच्छी होगी हर महीने कमाई