पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है? जानिए पूरी जानकारी

पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है? जानिए पूरी जानकारी:- क्या आपको पता है दुनिया में कुल कितने महासागर है? अगर नहीं पता तो हम आज आपको उनके बारे में बताएगे| महासागर जलमंडल का मुख्य भाग होता है और यह आपस में जुड़े हुए होते है| हम यह भी कह सकते है कि जल के विशाल क्षेत्र या भाग को महासागर कहते है| यह पृथ्वी के लगभग तीन चोथाई भाग में फैला हुआ है| महासागर का जल हमेशा गतिशील रहता है| महासागर विश्व के सात (seven) महादीप को आपस में जोड़ता है| इसी वजह से महासागर पृथ्वी के ज्यादातर भाग में फैला हुआ है| इसी वजह से पृथ्वी के 70% भाग पर जल है और 30% भाग पर भू है|

पृथ्वी पर कुल पांच महासागर है जो की निम्न्लिखित है

  1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  2. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  3. हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  4. उत्तर ध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)
  5. दक्षिण ध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)

पृथ्वी पर उपलब्ध कुल पानी का 98 प्रतिशत पानी उपरोक्त पांच महासागरों में समाया हुआ है। चलिए अब एक-एक करके सभी महासागरों के बारे में विस्तार से जानते है

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

पृथ्वी पर सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है जिसकी गहराई अन्य महासागरों की तुलना में कई अधिक है। प्रशांत महासागर की औसत गहराई 4000 मीटर व अधिकतम गहराई लगभग 11000 मीटर है। प्रशांत महासागर की आकृति त्रिभुजाकार है। आपको बता दे प्रशांत महासागर का कुल क्षेत्रफल 16,57,23,740 वर्ग मील है जो अंटलांटिक महासागर के क्षेत्रफल के दुगुने से भी अधिक है।

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

क्षेत्रफल और विस्तार की द्रष्टि से पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है जिसे अंध महासागर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी आकृति गणित के अंक 8 जैसी है। अटलांटिक महासागर का कुल क्षेत्रफल 10,64,60,000 वर्ग किमी तक फैला हुआ है और इसकी औसत गहराई 3646 मीटर है।

हिन्द महासागर (Indian Ocean)

हिन्द महासागर तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। इस महासागर का नाम हमारे देश हिंदुस्तान के नाम पर रखा गया है। हिन्द महासागर का कुल क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर है। प्राचीन भारतीय ग्रंथो में हिन्द महासागर को रत्नाकर कहां गया है। हिन्द महासागर में हमारे पृथ्वी की सतह पर उपस्थित कुल पानी का 20% पानी समाहित है। हिन्द महासागर की आकृति विकृत M की तरह है।

उत्तर ध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)

उत्तर ध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean) को आर्कटिक महासागर के नाम से भी जाना जाता है यह सभी महासागर में से सबसे छोटा महासागर है।यह साल भर आंशिक रूप से बर्फ से ढका रहता है वही सर्दियों में यह महासागर पूर्ण रूप से बर्फ से ढका रहता है। पांचो महासागरों में से इसकी औसत लवणता सबसे कम है जिसका मुख्य कारण कम वाष्पकरण है। ग्रीष्म ऋतू में उत्तर ध्रुवीय महासागर की लगभग 50% बर्फ पिघल जाती है। इस महासागर की औसत गहराई 1038 मीटर है।

दक्षिण ध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)

दक्षिण ध्रुवीय महासागर को अंटार्कटिक महासागर के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण ध्रुवीय महासागर चौथा सबसे बड़ा महासागर है। दक्षिण ध्रुवीय महासागर का कुल क्षेत्रफल 140 लाख वर्ग किलोमीटर है और इसकी औसत गहराई लगभग 3200 मीटर तक है।

सभी को फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन और साथ में 3 साल फ्री इंटरनेट

सागर और महासागर में क्या अंतर है?

हम आपको बताना चाहेंगे की लोग सागर के बारे में बोलते समय “महासागर” और “समुद्र” का उपयोग करते हैं, लेकिन भूगोल की बात करे तो दोनों शब्दों में अंतर होता है। सागर पानी का वह हिस्सा होता है जो छोटे छोटे हिस्सों में बांटा होता है| सागर महासागरों की तुलना में छोटे होते हैं और आमतौर पर वहां स्थित होते हैं जहां भूमि और महासागर आपस में मिलते हैं। और ये भूमि के साथ जुड़े होते है| इन छोटे छोटे सागरो से मिलकर ही महासागर बनता है और ये महासागर आपस में जुड़े होते है|

22 April World Earth Day in Hindi , Earth Day Kya Hota Hai

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment

2 लाख महीना कमाना है तो शुरू करे यह यूनिक बिज़नेस,अच्छी होगी हर महीने कमाई