How To Record Computer Screen : दोस्तों कंप्यूटर का इस्तेमाल तो आप में से सभी लोग करते हैं। और वर्तमान समय में कंप्यूटर सबके लिए बहुत जरूरी डिवाइस बन चुका है। दोस्तों कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय कभी-कभी आपको यह तो अवश्य लगता होगा, कि अगर आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर दिया जाय तो।
लेकिन दोस्तों आप में से ऐसे कई यूजर्स है। जिनको कंप्यूटर की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे की जाती है। उसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए आज की आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे, कि आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड कैसे कर सकते हैं। How To Record Computer Screen इसलिए आज का यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें
दोस्तों कंप्यूटर में स्क्रीन को रिकॉर्डिंग करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन जब भी हम किसी कार्य को करते हैं। तो उस कार्य की एक निश्चित प्रक्रिया होती है। जब हम किसी कार्य को एक प्रक्रिया के अनुसार करते हैं, तो उस कार्य को करना और भी आसान हो जाता है।
दोस्तों कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए हमें कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डर जैसे सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है, और उन सॉफ्टवेयर की मदद से हम बहुत आसानी से कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए कंप्यूटर के मॉडल के अनुसार अलग-अलग सॉफ्टवेयर उपलब्ध है, और यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के मॉडल के अनुसार ही कार्य करते हैं। अगर आपका कंप्यूटर विंडो 7 है, तो आपको कंप्यूटर के लिए विंडो 7 का रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा। और अगर आपका कंप्यूटर विंडो 10 है, तो आपको उसके लिए विंडो 10 रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।
Best Computer Screen Recording Software कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का सबसे बेहतरीन सॉफ्टवेयर कौनसा हैं
दोस्तों वैसे तो इंटरनेट पर आपको कहीं अलग अलग प्रकार के कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डर सॉफ्टवेयर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन उनमें से कई सॉफ्टवेयर ऐसे होते हैं। जो आपका डाटा चोरी करते हैं, और इनमें से ज्यादातर सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम भी नहीं करते हैं। लेकिन दोस्तों आज हम आपको एक कैसे सॉफ्टवेर के बारे में बताइए, जो काफी अच्छा है। और इस सॉफ्टवेयर के कई अलग-अलग वर्जन उपलब्ध है। जिनको आप अपने कंप्यूटर के मॉडल के अनुसार उपयोग में ले सकते हैं।
इस सॉफ्टवेयर का नाम FastStone Screen Recorder है। और इस सॉफ्टवेयर को आप google की मदद से बहुत आसानी से अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Laptop Computer के Screen Recording कैसे करे
लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।
लैपटॉप और कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपना कंप्यूटर या लैपटॉप में FastStone Screen Recorder सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना होगा।
सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के बाद आपको एक RAR फाइल मिलेगा उसको Winrar या 7zip से ओपन करे. जवाब इस फाइल को ओपन करते हैं। तब आपको इस सॉफ्टवेयर का सेटअप मिलेगा, तो आप उस पर क्लिक करके इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर दें।
यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के बाद इस सॉफ्टवेयर को को ओपन कर दे। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से कंप्यूटर और लैपटॉप के स्क्रीन को रिकॉर्ड करना बहुत ही आसान है।
1. Window/Object –
जब आप इस सॉफ्टवेयर को ओपन करते हैं, तो आपको सॉफ्टवेयर में यह Window/Object का बटन मिल जाता है। इस बटन पर क्लिक करके आप अपने कंप्यूटर क्यों पूरे स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
2. Rectangular Region –
दोस्त अगर आप अपने कंप्यूटर स्क्रीन के किसी एक हिस्से को रिकॉर्ड नहीं करना चाहते हैं। तो आप इस अवसर का इस्तेमाल करके अपनी आवश्यकतानुसार कंप्यूटर स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
3. Fixed-size Region –
दोस्तों इस सॉफ्टवेयर उपलब्ध Fixed-size Region ऑप्शन की मदद से आप फिक्स साइज में स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। जैसे अगर आपको 400×300 साइड की वीडियो रिकॉर्ड करना है, तो आप इस ऑप्शन के अंदर इस साइज को फिक्स कर दें, और फिर रिकॉर्ड करना शुरू कर दें।
4. Full Screen Without Taskbar –
इस सॉफ्टवेयर में उपलब्ध फुल स्क्रीन विद आउट टास्कबार वाले ऑप्शन के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। लेकिन आपके कंप्यूटर का टास्कबार स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो में नहीं दिखेगा। इसलिए अगर आप अपनी स्क्रीन रिकॉर्डिंग में कंप्यूटर का टास्कबार दिखाना नहीं चाहते हैं। तो आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. Full Screen –
दोस्तों जब आप अपने कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड करना चाहते हैं। जिससे टास्कबार और स्क्रीन दोनों रिकॉर्ड होनी चाहिए। तो आप किस ऑप्शन को इनेबल करके रिकॉर्डिंग शुरू कर दें, आपके कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन रिकॉर्डिंग होना शुरू हो जाएगी।
6. Record Audio –
दोस्तों अगर आप अपने स्क्रीन रिकॉर्डिंग के अंदर वॉइस को भी रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल दे सकते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर के अंदर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। तो आपको इसके रिकॉर्डिंग के साथ ऑडियो को भी रिकॉर्ड करना है, तो इसके लिए आपको माइक्रोफोन पुखराज करना होगा। लैपटॉप के अंदर रिकॉर्डिंग करने के लिए आपको माइक्रोफोन को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
7. Record –
जब आप ऊपर दिए गए सभी ऑप्शन को अपनी आवश्यकतानुसार इस्तेमाल ले लेते हैं। उसके बाद आपको अपने कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग स्टार्ट करनी है, तो उसके लिए आपको वहां पर एक रिकॉर्ड का बटन मिल जाता है, तो आप उस बटन पर क्लिक करके इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग को स्टार्ट कर सकते हैं।
8. Edit –
इसके अलावा इस तोते की खास बात यह है, कि जब आप इस सॉफ्टवेयर की वजह से इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग को कर लेते हैं। तो उसके बाद आप इसी सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड की गई वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। वीडियो में अपना नाम लिख सकते हैं, और वीडियो में आप लाइव या फिर एरो जैसे चैन को भी दिखा सकते हैं।
8. Option –
दोस्तों अगर आपको इस सॉफ्टवेयर में किसी सेटिंग को ठीक करना है, तो आपको वहां पर एक ऑप्शन का बटन मिल जाता है। आप उस बटन की सहायता से इस साल पर की सेटिंग में चेंज कर सकते हैं।
9. Arro Highlight –
सॉफ्टवेयर के अंदर आपको एक यह ऑप्शन भी देखने को मिल जाता है। इस ऑप्शन के तेरी आप स्क्रीन पर चलने वाले उसके एरों को हाइलाइट कर सकते हैं। यानी जब भी आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग करेंगे, तो इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग में आपके माउस के एरो हाइलाइटेड कलर आएगा। ताकि जब आप इसकी रिकॉर्डिंग के माध्यम से किसी को कुछ समझाते हैं, तो उसे आसानी से माउस का करसर देखने को मिल जाए। इसलिए दोस्तों अगर आप भी इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपको इस सॉफ्टवेयर में मिल जाता है। आप इस ऑप्शन अवेलेबल करके अपनी स्क्रीन रिकॉर्डिंग में माउस के करसर को हाइलाइटेड कर सकते हैं।
10. Screen Short –
अगर आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग कंप्यूटर की स्क्रीन का एक स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको इस सॉफ्टवेयर में ऑप्शन देखने को मिल जाता है। जिसके माध्यम से आप पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग चल ते हुए भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
यह भी पढें :-
What Is Notepad : नोटपैड क्या है नोटपैड का इस्तेमाल कैसे करें
Conclusion
कंप्यूटर की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे की जाती है, और कंप्यूटर की स्क्रीन पर इनके लिए सबसे बेस्ट सॉफ्टवेयर कौन सा है, और उस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। साथ ही कंप्यूटर की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने वाला सॉफ्टवेयर में उपलब्ध सभी ऑप्शन का क्या कार्य है। इसके बारे में आपको आर्टिकल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा।
Important Link | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Follow Google News | ||||||||
Join WhatsApp Group Now |