Telecom News

Jio 5G vs Airtel 5G: देखें क्या है दोनों ही कंपनियों का बड़ा प्लान

Jio 5G vs Airtel 5G: देखें क्या है दोनों ही कंपनियों का बड़ा प्लान : Jio और Airtel दोनों ने अपनी 5G सेवाएं शुरू की हैं। दोनों ऑपरेटरों की अलग-अलग शहरों में 5जी सेवाएं हैं। एयरटेल 5जी प्लस फिलहाल 8 शहरों में उपलब्ध है। जबकि Jio True 5G अब पांच शहरों में उपलब्ध है। हालाँकि दोनों कंपनियां 5G सेवा दे रही हैं, लेकिन दी जाने वाली सेवाओं के बीच कई अंतर हैं। Jio ने अपनी 5G सेवा चेन्नई और राजस्थान के नाथद्वारा में शुरू की है। Jio ने नाथद्वारा में 5G वाई-फाई सेवा शुरू की है। तो आइए जानते है Jio की 5G सेवा और Airtel की 5G सेवा में क्या अंतर हैं?

टेक्नोलॉजी

पहले बात करते हैं टेक्नोलॉजी की, और फिर हम दोनों कंपनियों के प्लेटफॉर्म के बारे में बात करेंगे। कई लोग इस बारे में कुछ समय से बात कर रहे हैं। Jio और Airtel 5G का रोलआउट बहुत अलग है। जियो एक स्टैंड-अलोन (SA) पर काम कर रहा है जो आपके मौजूदा फोन में स्वतंत्र रूप से काम करेगा। जबकि Airtel एक नॉन-स्टैंडअलोन यानी 5G NSA पर काम करता है। स्टैंडअलोन सेवा के लिए 4G कोर की आवश्यकता नहीं होती है और यह एक स्वतंत्र काम करती है, जबकि 5G NSA तकनीक 4G कोर पर निर्भर है। इन दोनों फोन से आप 4जी से बेहतर स्पीड पा सकते हैं।

Read More

फ्री मिल रही है 5G सर्विस

दोनों कंपनियों ने अभी तक अपनी 5 जी सेवाओं के लिए किसी प्लान की घोषणा नहीं की है। जहां यूजर्स Jio की ओर से 55 सेवाओं के लिए वेलकम ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एयरटेल यूजर्स को सर्विस का इस्तेमाल करने पर किसी ऑफर्स की जरूरत नहीं है। हालाँकि, Jio का 5G डेटा प्लान असीमित है जबकि Airtel का डेटा प्लान प्रति माह 3GB तक सीमित है। एयरटेल यूजर्स अपने मौजूदा प्लान का मजा 5जी स्पीड से ले सकते हैं।

Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment