LIC 20 Years Money Back

LIC 20 Years Money Back :- एलआईसी का क्या प्लान जिसका नाम 20 वर्ष मनी बैक प्लान है। इस प्लान के नाम से ही पता चलता है, कि यह मनी बैक प्लान है। जिसमें पॉलिसी अवधि के दौरान निश्चित अवधि  पर बीमा धन का कुछ प्रतिशत मनी बैक के रूप में वापस मिलता है। यह एक एंडोमेंट प्लान है। इस प्लान का टेबल नंबर 920 है। जो फरवरी 2021 से पहले 820 था। एलआईसी का यह प्लान जिसकी पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान अवधि अलग-अलग है। आज हम इस आर्टिकल में एलआईसी 20 वर्ष मनी बैक प्लान के बारे में बात करेंगे।
LIC 20 Years Money Back
LIC 20 Years Money Back:- एलआईसी का यह मनी बैक प्लान 20 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस मनी बैक प्लान के अंतर्गत पॉलिसी खरीदने वाला व्यक्ति अपनी मनपसंद की पॉलिसी अवधि चयन नहीं कर सकता है। उसके लिए 20 वर्ष की पॉलिसी अवधि और 15 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि निश्चित है। इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 13 वर्ष होना जरूरी है।
 साथ ही इस प्लान में प्रवेश के लिए अधिकतम उम्र 50 से कम होना जरूरी है। आईआरडीए द्वारा इस प्लान के जरिए कोई व्यक्ति अपना बीमा करवाना चाहता है। तो न्यूनतम बीमा राशि ₹100000 रखी गई है और अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। जैसा कि मैंने पहले बताया कि इस प्लान में 20 वर्ष की पॉलिसी अवधि और 15 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि है।
एलआईसी के ज्यादातर प्लान जिसमें आप 2 वर्ष तक प्रीमियम भरने के पश्चात भरे गए, प्रीमियम का 90% लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन एलआईसी 20 वर्ष मनी बैक प्लान के अंतर्गत आप अपनी पॉलिसी पर लोन नहीं ले सकते हैं।
इस प्लान में आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर, टर्म इंश्योरेंस राइडर,क्रिटिकल इलनेस राइडर इत्यादि खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान के जरिए यदि आप ₹150000 का प्रीमियम भरते हैं। तो धारा 80 सी के अंतर्गत आपको इनकम टैक्स बेनिफिट मिलेगा। साथ ही साथ इस प्लान के द्वारा मिलने वाला परिपक्वता लाभ धारा 10D के अंतर्गत इनकम टैक्स मुक्त होगा।
LIC 20 Years Money Back Benefits:-  इस प्लान के अंतर्गत आपको तीन बार मनी बैक बेनिफिट दिया जाता है। जो कुछ इस प्रकार से है।
1.) पहला मनी बैक बेनिफिट पॉलिसी अवधि के 5 वर्ष पूरे होने के पश्चात दिया जाता है। यह बेनिफिट आप की बीमा राशि का 20% होता है।
2. ) दूसरा मनी बैक बेनिफिट पॉलिसी अवधि के 10 वर्ष पूरे होने के पश्चात दिया जाता है। इस समय भी आपको बीमा राशि का 20% हिस्सा मिलता है।
3.) तीसरा मनी बैक बेनिफिट पॉलिसी अवधि के 15 वर्ष पूरे होने के पश्चात दिया जाता है। इस समय भी आपको बीमा राशि का 20% हिस्सा प्रदान करवाया जाता है।
LIC 20 Years Money Back maturity benefits:-  एलआईसी 20 वर्ष मनी बैक प्लान के अंतर्गत परिपक्वता लाभ पॉलिसी अवधि के 20 वर्ष पूरे होने के बाद मिलता है। मतलब यह है, कि जब आप की पॉलिसी को 20 वर्ष पूरे हो जाते हैं। तब आपको परिपक्वता लाभ प्रदान होगा। परिपक्वता लाभ में बीमा राशि का 40% उसके साथ 20 वर्ष का प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस मिलता है। बीमा राशि का 40% परिपक्वता लाभ के समय इसलिए मिलता है। क्योंकि 20%- 20% की तीन किस्त  आपको मनी बैक के रूप में बीच में मिल जाती है। पीछे बचा 40% और बोनस परिपक्वता लाभ के रूप में आपको प्रदान कराया जाता है।
इस पॉलिसी में बोनस केलकुलेट होने की दर ₹40 प्रति हजार है। मतलब यह है कि यदि आपने 10 लाख का बीमा करवाया है तो प्रति वर्ष ₹40000 बोनस कैलकुलेट होता है
LIC 20 Years Money Back death benefit:-  एलआईसी के इस 20 वर्षीय मनी बैक प्लान में मृत्यु लाभ भी प्रदान करवाया जाता है। यदि किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है। तो उत्तराधिकारी को बीमा राशि 125% राशि दी जाएगी, यदि व्यक्ति की मृत्यु साधारण तरीके से हुई है। दूसरी तरफ पॉलिसी धारक द्वारा पॉलिसी खरीदते वक्त दुर्घटना मृत्यु लाभ राइडर खरीदा हुआ है और पॉलिसी धारक की मृत्यु दुर्घटना से हो जाते हैं। तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी धारक के उत्तराधिकारी को बीमा राशि का 125% साथ में बीमा राशि का 100% ओर जोड़ कर बीमा राशि का कुल 225% हिस्सा उत्तराधिकारी को दिया जाता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत बीमा धारक की मृत्यु होने के बाद मृत्यु लाभ के पश्चात पॉलिसी बंद हो जाती है। इसके अलावा यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु 15 वर्ष बाद होती है। तो ऐसी स्थिति में आपको बीमा धन का 60% पहले ही मिल चुका होता है। लेकिन उसके बाद में भी पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद नॉमिनी को बीमा राशि का 125% साथ में बोनस भी दिया जाएगा।
LIC 20 Years Money Back premium & SB claim calculator:-  इस पॉलिसी का प्रीमियम कैलकुलेटर कुछ इस प्रकार से है। जिसका जिक्र हम नीचे कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर यदि 30 वर्षीय व्यक्ति 10 लाख का बीमा कराना चाहता है। तो उसके लिए पहले वर्ष का प्रीमियम ₹77871 और उसके पश्चात 14 वर्ष तक ₹76194 प्रीमियम आता है। इस पॉलिसी में 15 वर्ष तक प्रीमियम भरना होता है।
मनी बैक क्लेम के रूप में पहले 5 वर्ष पूरे होने के बाद बीमा धन का 20% मतलब ₹200000 दिए जाते हैं। उसके पश्चात 10 वर्ष पूरे होने के बाद ₹200000 और 15 वर्ष पूरे होने के बाद ₹200000 मिलते हैं। जब पॉलिसी को पूरे 20 वर्ष हो जाते हैं। तो उसके बाद ₹400000 बीमा राशि और ₹800000 प्रत्यावर्ती बोनस और उसके साथ अतिरिक्त अंतिम बोनस दिया जाता है।
LIC 20 Years Money Back surrender condition:-  यदि कोई व्यक्ति इस पॉलिसी को बीच में बंद करवाना या सरेंडर करवाना चाहता है। तो उसके लिए पॉलिसी शुरू होने के 2 वर्ष तक प्रीमियम भरना जरूरी है। उसके पश्चात व्यक्ति अपनी पॉलिसी को सरेंडर करवा सकता है। लेकिन यदि व्यक्ति 5 वर्ष से पहले पॉलिसी सरेंडर करवाता है। तो उसके द्वारा भरे गए प्रीमियम का कुछ प्रतिशत काटकर बाकी की राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन यदि व्यक्ति 5 वर्ष के बाद एक मनी बैक या दो मनी बैक क्लेम लेने के बाद पॉलिसी बंद करवाना चाहता है। तो एलआईसी द्वारा दिया गया मनी बैक क्लेम उसकी सरेंडर वैल्यू में से काट दिया जाएगा और उसके पश्चात बची हुई राशि को पॉलिसी धारक के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

Leave a Comment