मकर संक्राति क्यों मनाई जाती है।:- भारत में विभिन प्रकार के त्योहारों को भारतीय लोग बड़े ही धूम धाम से मनाते है ठीक वैसे ही मकर संक्राति का त्यौहार भारतीय लोगो का प्रमुख है जो साल में एक बार 14 जनवरी को मनाया जाता है इस दिन मकर संक्राति को बड़े ही उत्साह से मनाते है। ऐसा माना जाता है की इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है जिसे आज तक मकर के नाम से जाना जाता है और इस दिन से यह संकेत मिलता है की आज से ऋतू परिवर्तन यानि फिर से दिन बड़े होने की शुरुआत हो गई है और उतरायण का आंरभ होता है।
मकर सक्रांति के दिन तीर्थ यात्रा में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है इस सिन गंगा स्नान को महास्नान माना जाता है और लोग दान , दक्षिणा , तप और धर्मिक कार्य किया जाता है। इस दिन को किया गया पुण्य की सफलता जरूर मिलती है। पुराणों के अनुसार संक्राति के दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि देव से मिलने स्वंम उसके घर जाते है , शनि देव मकर राशि के स्वामी होने के कारण मकर संक्राति को जाना जाता है।
मकर संक्राति का दिन का महत्व:– भारत उत्तरी दिशा में स्थित है लेकिन मकर संक्राति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्थ में होता है ,जिसकी वजह से रातें बड़ी और दिन छोटा होता है मकर संक्राति का महीना सर्दी का होता है ,लेकिन मकर संक्राति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की और आना शुरू हो जाता है अर्थात इस दिन के बाद रातें छोटी और दिन बड़े होना शुरू हो जाते है और मौसम का बदलाव शुरू हो जाता है गीष्म ऋतू का आगमन हो जाता है|
Get 50% OFF On All 1 Year Hosting Plan (ERICN50 ) Buy Now |
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें Subscribe Now |
अब आप फॉलो को Google News App पर Follow Now |
कैसा लगा हमारा ये आलेख, अगर आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को शेयर जरूर करें |