What Is Input : इनपुट क्या होता है।

What Is Input : दोस्तों कंप्यूटर इनपुट और आउटपुट का क्या काम होता है, और इनपुट और आउटपुट डिवाइस कौन-कौन से होते हैं। उसके बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

दोस्तों आप सभी के पास कंप्यूटर या लैपटॉप तो अवश्य होगा यदि नहीं है, तब भी आपको आउटपुट और इनपुट के बारे में अवश्य पता चल जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आउटपुट और इनपुट डिवाइस आखिर क्या होती है और इसका प्रयोग कहां पर होता है?

What Is Input : इनपुट क्या होता है।

किसी भी प्रकार की कंप्यूटर को चलाने के लिए आपको डिवाइस की आवश्यकता पड़ती हैं बिना डिवाइस के आप को देख कर देते या लैपटॉप को नहीं चला सकते हैं। इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों हार्डवेयर डिवाइस के अंतर्गत आती है। जिसमे इनपुट, आउटपुट और अन्य प्रकार के data को संग्रहित करने की क्षमता होती है।

कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर पार्ट्स को आप छू सकते हैं जबकि सॉफ्टवेयर हॉटस्पॉट सोया देख नहीं सकते बल्कि इसे कंप्यूटर के अंदर इंस्टॉल किया जाता है। इन हार्डवेयर की मदद से कंप्यूटर के लिए अपने डाटा को सुरक्षित करना और उन्हें मीडिया के रूप में में स्टोर करना बहुत आसान हो गया है।

कंप्यूटर के मूल और आवश्यक तत्व की बात करे तो हार्डवेयर सॉफ्टवेयर का नाम सबसे पहले आता है। हार्डवेयर में इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस और comnucation बस, पोर्टल आदि आते है। कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट डिवाइस कौन कौन से होते है। आइये जानते है विस्तार से।

इनपुट डिवाइस क्या होता है।

इनपुट डिवाइस को इलेक्ट्रो मैकेनिकल डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है। इस डिवाइस के द्वारा उपयोगकर्ता के कंप्यूटर में किसी डाटा को सुरक्षित इनपुट करने में मदद करती हैं। उदाहरण के लिये हमने कीबोर्ड पर कीस्टोक कर और माउस के साथ क्लिक करके हमने डाटा को कप्यूटर में कर लिया।

डेटा इनपुट डिवाइस के द्वारा डाटा को मुख्य मेमोरी में दर्ज कर लिया जाता है। ऐसा करने के लिए कंप्यूटर के उपयोगकर्ता का सबमिशन स्वीकार होना चाहिए। निर्देश पास होने के बाद वो अपनी machene भाषा मे बदल लेती है।

कंप्यूटर के कुछ इनपुट डिवाइस के नाम निम्न है।

यह भी पढें :- Types Of Computer : कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है।

Keyboard :-

यह कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से उपयोगकर्ता वर्णमाला संख्याएं और अन्य प्रकार के चिंह बनाने की अनुमति देता है। कीबोर्ड एक प्रकार का बोर्ड होता है। जिस पर कई सारी बटन लगी होती है। यह तो इनपुट डिवाइस का एक छोटा सा उदाहरण था।

कीबोर्ड भी दो प्रकार के होते है। 1. General Purpose Keyboard 2. Special Purpose Keyboard

कंप्यूटर के कीबोर्ड में कौन कौन सी बटन होती है।

सामान्य तौर पर आपको कीबोर्ड में निम्न प्रकार की की देखने को मिलेगी।

Alphanumeric Key- इसमें आपको अक्षर और संख्याएं देखने को मिलेगी।

Punctuation key- इन कीय से आप कॉमा, अर्द्ध विराम, अवधि,विशेष कुंजी, कंट्रोल कीय कैप्स लॉक की, तीर कुंजी आदि प्रकार की Keys होती है। इन सभी Keys को मिलाकर एक कीबोर्ड का निर्माण होता है।

Mouse

यह एक छोटा सा इनपुट डिवाइस होता है। जिसका प्रयोग कंप्यूटर में स्क्रीन से किसी विशेष स्थान पर पॉइंट करने और Navigation करने के लिए किया जाता है। माउस से आप एक ही समय मे कई कार्य को कर सकते है। यह कंप्यूटर के मेन्यू कमांड्स को शुरू करने से लेकर कंप्यूटर को बंद करने में इसका प्रयोग किया जाता है।

Trackball

यह एक प्रकार के स्थाई डिवाइस पर घुमाने वाली गेंद होती है। Trackball आटोमेटिक रूप से नही घूमती बल्कि इसको मन्नुअल रूप में घुमाते है। सबसे अधिक Trackball का प्रयोग वीडियो गेम को खेलने के लिए किया जाता है।

Joystick

जैसा की नाम से ही पता चल रहा होगा की यह एक छड़ी जैसी संरचना की बनी होती है। Joystick से आप कर्सर को किसी भी दिशा में घुमा सकते है। इसके ऊपरी सतह पर एक मुख्य बिंदु होता है। जिसका प्रयोग कर्सर के द्वारा किये जाने वाले कार्य की ओर इशारा करता है।

Joystick को वीडियो गेम, प्रशिक्षण सिमुलेटर,और रोबोट को नियंत्रित करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

Light Pen

लाइट पेन एक प्रकार का पॉइंटिंग डिवाइस है। इसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स, ड्राइंग और मेनू को चुनने के लिये अधिकतर किया जाता है। पेन के अंदर एक छोटी से फोटोसेल बनी होती है। इसी कारण यह लाइट को सेंस कर पाता है। जब Light Pen को स्क्रीन के करीब लाया जाता है। तो इसमें पल्स उत्पन्न हो जाते है। इसका प्रयोग Personal Digital Assistant में होता है। अगर आपकी स्क्रीन पर कई जगह रिक्त होती है। तो इस दशा में यह कार्य नही करता है।

Barcode Reader

बारकोड रीडर से बारकोड के डाटा को इनपुट करने के लिए किया जाता है। दुकानों और मॉल्स में सभी जगहों पर बारकोड का प्रयोग होता है। बारकोड रीडर को बारकोड पर लाइट की बीम मारकर बारकोड में स्थित डाटा को पता कर लिया जाता है।

Graphics Tablet

इस इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल चित्र और ग्राफ़िक्स डिज़ाइन को बनाने के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये किसी चित्र को बनाने के पेंसिल और पेपर की जरूरत पड़ती है। ठीक उसी तरह ग्राफ़िक्स टेबलेट के द्वारा चित्र और ग्राफ़िक्स को कंप्यूटर के इनपुट में लिया जाता है। हस्तलिखित लिखावट और हस्ताक्षर के डेटा को प्राप्त करने के लिये भी Graphics Tablet का प्रयोग करते है।

Scanner

यह भी कंप्यूटर की एक इनपुट युक्ति होती है। इससे दस्तावेज से कंप्यूटर सिस्टम से प्रत्यक्ष डेटा को निकाल सकते है। यह किसी भी दस्तावेज को डिजिटल रूप में निकाल देता है। इस डेटा को कंप्यूटर में स्टोर या इसको एडिट कर सकते है। इस तरह की जानकारी कैप्चर करने में कोई दिक्कत नही होती है। शायद ही कभी कोई परेशानी आये।

Webcam

वेबकेम एक वीडियो कैप्चरिंग डिवाइस है। यह कंप्यूटर से जुड़ा हुआ एक कैमरा होता है। Webcam एक डिजिटल कैमरा होता है। इसका प्रयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो चैट करने के लिये किया जाता है। आजकल तो सभी लैपटॉप में वेबकेम मौजूद होते है।

Microphone

माइक्रोफोन के माध्यम से हम डिवाइस के अंदर डिजिटल ध्वनि को उत्पन कर सकते है। इस ध्वनि को आप कहि भी भेज सकते है। माइक्रोफोन से प्राप्त ध्वनि को कंप्यूटर रूप में बदल लिया जाता है। ध्वनि को रिकार्ड् करने के लिये कंप्यूटर में माइक्रोफोन को जोड़ा जाता है। आजकल कंप्यूटर पर काम करना इतना आसान हो गया है। की अब टाइप करने की जरूरत नही है। बस आप बोले और कंप्यूटर में automatcie टाइप होता रहेगा।

Conclusion

दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने आपको कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या होते हैं। उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है साथ में कौन-कौन से इनपुट डिवाइस का क्या-क्या काम होता है। उसके बारे में भी बताया है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल और पसंद आया होगा।

 

Important Link 
Join Our Telegram Channel 
Follow Google News
Join WhatsApp Group Now

Leave a Comment

2 लाख महीना कमाना है तो शुरू करे यह यूनिक बिज़नेस,अच्छी होगी हर महीने कमाई