Whats App कैसे कमाई करता है :- दोस्तों व्हाट्सएप के बारे में कौन नहीं जानता है छोटे से छोटा बच्चा भी इस एप्लीकेशन के बारे में पूरी तरह जानता है भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सभी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। चाहे कोई छोटा मैसेज भेजना हो या वीडियो को भेजना हो तो इस एप्लीकेशन के द्वारा आसानी से वीडियो को इधर से उधर कुछ ही सेकंड में भेजा जा सकता है। Whats App कैसे कमाई करता है
व्हाट्सएप सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला एप्लीकेशन है इस एप्लीकेशन में फेसबुक से भी ज्यादा यूजर हैं। आज के इस टॉपिक में हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सएप कैसे कमाई करता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई पूरी जानकारी इस लेख में दी जाएगी।
व्हाट्सएप्प की शुरआत कैसे हुई:- व्हाट्सएप की शुरुआत सन 2009 में हुई थी इस एप्लीकेशन का निर्माण Brain Acton और Jan Koum ने किया था इस एप्लीकेशन को बनाने का इन दोनों का मुख्य उद्देश्य यह था। कि उस समय जब भी कोई मैसेज भेजते थे, तो उसकी कीमत ज्यादा होती थी। यानी एक मैसेज भेजने का ज्यादा चार्ज देना पड़ता था। व्हाट्सएप को बनाने वाले यह दोनों व्यक्ति पहले Yahoo में काम करते थे यहीं से इनको व्हाट्सएप बनाने का आइडिया आया।
व्हाट्सएप के लांच होते ही मार्केट में यह बहुत ही लोकप्रिय हो गया और देखते ही देखते कई सारे इसके यूजर्स भी हो गए। व्हाट्सएप्प की तुलना उस समय के बड़े एप्लीकेशन के साथ की जाती थी। व्हाट्सएप्प ने शुरुआत में सिर्फ टेक्स्ट मैसेज भेजता था।
व्हाट्सएप्प कैसे कमाई करता था:- व्हाट्सएप शुरुआती दिनों में यूजर्स को 1 साल तक फ्री चलाने का मौका देता था। लेकिन 1 साल के बाद वह अपने यूजर से $1 का सब्सक्रिप्शन प्रदान करता था। जिससे व्हाट्सएप की कमाई होती थी। लेकिन जब इसे फेसबुक ने खरीद लिया तो यूज़र्स को $1 नहीं देना पड़ता था। अब इसको फ्री में ही चलाते हैं।
व्हाट्सएप्प का बिज़नेस क्या है।:- अगर व्हाट्सएप्प के राजस्व की बात की जाए तो यह 5 बिलियन डॉलर का होता है। हालांकि अभी मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से यह पता चला है कि साल 2020 के लास्ट तक प्रति योजन $4 का राजस्व हो जाएगा।
Facebook ने व्हाट्सएप्प को खरीद लिया:- दोस्तों फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को तो आप जानते ही होंगे दुनिया में सबसे ज्यादा लोग फेसबुक पर ही एक्टिव रहते हैं। व्हाट्सएप पर ज्यादा लोकप्रिय हो जाने के कारण मार्क जुगरबर्ग ने इसे साल 2014 फरवरी में 16 बिलियन डॉलर देकर खरीद लिया है।
आज के समय में व्हाट्सएप पर 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं। इससे पहले ही पता चला था व्हाट्सएप में 2014 से पहले करीब 10 महीने पहले 12 लाख डॉलर की इनकम जेनरेट की थी।
दोस्तों उम्मीद करता हूं यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको पसंद आया, तो उसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
Important Link | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Follow Google News | ||||||||
Join WhatsApp Group Now |