WhatsApp New Pink Color Update : Pink Color का हो जाएगा WhatsApp, यह संदेश आए तो सावधान हो जाइए, मोबाइल हैक किया जा सकता है

Join WhatsApp Channel Join Now

Telegram Join Now Join Now

WhatsApp New Pink Color Update : दोस्तों वर्तमान समय में व्हाट्सएप और सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मैसेज वायरल हो रहा है, कि व्हाट्सएप का अब नया अपडेट जारी हो चुका है, और इस बार व्हाट्सएप पर पिंक कलर के वर्जन में आएगा।

आइए दोस्तों जान लेते हैं, व्हाट्सएप के पिंक कलर वाले नए अपडेट के बारे में विस्तार से आखिर यह अपडेट क्या है, और क्या सच में व्हाट्सएप पिंक कलर के वर्जन में आने वाला है। या नहीं व्हाट्सएप कि इसमें अपडेट के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Pink Color का हो जाएगा WhatsApp

दोस्तों आपने व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम या फिर किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर तो जरूर देखी होगी। जिसमें आपको एक लिंक दिया जाता है, और उस लिंक के ऊपर यह लिखा हुआ देखने को मिलता है। कि अगर आप इस लिंक से अपने व्हाट्सएप को अपडेट करते हैं। तो आपका व्हाट्सएप पर पिंक कलर का हो जाएगा, और साथ ही व्हाट्सएप अपडेट होने के बाद आपको व्हाट्सएप के अंदर कई अलग-अलग प्रकार की नई सुविधाएं भी प्रदान करवाई जाएगी।

क्या सच में अब व्हाट्सएप हो जाएगा पिंक कलर का

दोस्तों जब से सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है, तब से सभी व्हाट्सएप यूजर के मन में यही सवाल है, कि क्या सच में अब व्हाट्सएप पिंक कलर के वर्जन में आएगा। तो दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें, कि व्हाट्सएप का कोई नया अपडेट नहीं आया है, और ना ही व्हाट्सएप का कोई पिंक कलर का वर्जन लांच हुआ है।

व्हाट्सएप के पिंक कलर के वजन को लेकर बहुत बड़ा फ्रॉड चल रहा है, और इस फ्रॉड के तहत आपको एक लिंक दी जाती है, और अगर आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं। तो आपके मोबाइल फोन में वायरस इंस्टॉल होना शुरू हो जाते हैं, और साथ ही आपका मोबाइल हैक भी हो जाता है। इन सभी के अलावा इस वायरल खबर पर जांच होने के बाद साइबर एक्सपर्ट ने यह भी जानकारी दी है, कि अगर आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट भी हो जाता है। आप दोबारा उस व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन नहीं कर पाते हैं।

अगर यह संदेश आया तो हो जाएं सावधान नहीं तो हो जाएगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट।

दोस्तों अगर आपको भी व्हाट्सएप पर कोई इस प्रकार का मैसेज मिलता है, जिसमें आपको एक लिंक दी जाती है, और आपको यह भी कहा जाता है। कि अगर आप इस लिंक से व्हाट्सएप को डाउनलोड करते हैं, या फिर व्हाट्सएप को अपडेट करते हैं, तो आपके व्हाट्सएप में नए फीचर ऐड हो जाएंगे साथ ही आपका व्हाट्सएप पर कलर का हो जाएगा।

तो आप उस लिंक पर क्लिक ना करें अगर आपने उस लिंक पर क्लिक किया तो आपका मोबाइल हैक हो जाएगा, और साथ में आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी डिलीट हो सकता है।

दोस्तों हम सभी आपसे यह भी निवेदन करते हैं, कि आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ इतना शेयर करें। ताकि उन सभी को भी पता चले कि व्हाट्सएप का ऐसा कोई नया अपडेट नहीं आया है। यह एक प्रकार का बहुत बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड चल रहा है, जिसके तहत व्हाट्सएप के यूजर्स के अकाउंट को हैक करके उनके डाटा को चोरी किया जा रहा है।

यह भी पढें :- WhatsApp 2021 Policy : WhatsApp कि इस Policy को Aggre नहीं किया, तो अकाउंट होगा डिलीट। 

Conclusion

दोस्तों सोशल मीडिया पर फैल रही व्हाट्सएप के पिंक कलर के हो जाने की अफवाह के बारे में आज हमने आपको विस्तार से जानकारी दी है।।साथ ही दोस्तों इस अफवाह कि सच्चाई क्या है, उसके बारे में भी हमने बताया है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा।

Leave a Comment

Small Business Idea: इस तरह शुरू करें अचार का बिजनेस, देखे कमाई!