Pratibha Kiran Yojana Mp | मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में आवेदन की प्रक्रिया

इस आलेख में Pratibha Kiran Yojana Mp,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में योग्यता,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना लाभ,मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताया हैं |

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना:-
“प्रतिभा किरण योजना” (Pratibha Kiran Yojana Mp) का प्रमुख उद्देश्य 12वीं कक्षा की होनहार छात्राओं को छात्रवृति प्रदान करना हैं। यह छात्रवृति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की छात्राओं को प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का मानना हैं कि गरीबी के चलते बहुत सी गरीब लड़कियाँ आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। और इन मेहनती लड़कियों का आगे पढाई करने का सपना टूट जाता हैं। सरकार ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन लड़कियों को छात्रवृति देने का फैसला लिया हैं।“प्रतिभा किरण योजना” के द्वारा इन लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे इन लड़कियों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण की हो। इन्हें परंपरागत कोर्स के लिए 500 रुपए और तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई के लिए 750 रुपए प्रतिमाह मदद मिलेगी।
Pratibha Kiran Yojana Mp
मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य:-
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं की आर्थिक रूप से सहायता करना हैं जो कि गरीबी के कारण अपनी पढाई में दिक्कतों का सामना कर रही हैं. इस योजना की सहायता से गरीबी रेखा के नीचे आने वाली छात्रा को राज्य सरकार की और से आर्थिक मदद दी जाती हैं.

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
1.)पासपोर्ट साइज की फोटो
2.)बीपीएल प्रमाण पत्र
3.)12 वीं तालिका
4.) आईडी
5.)कॉलेज कोड , ब्रांच कोड
6.)आधार कार्ड
7.)बीपीएल राशन कार्ड
8.)इंटरमीडियट का प्रमाण पत्र
9.)बैंक पासबुक

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में योग्यता:-
1.)“प्रतिभा किरण योजना” का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्रा मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
2.)इस किरण योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गरीव छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
3.)आवेदक छात्रा 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
4.)महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
5.)आवेदक छात्रा के पास मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक हैं।

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना लाभ:
1.)इस प्रतिभा किरण योजना के अंतर्गत, चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
2.)इस किरण योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली छात्राओं को पात्र बनाया जाता है।
3.)प्रतिभा किरण योजना के अंतर्गत छात्राएं जोकि होनहार है वह भी आगे पढ़ लिखकर कुछ बन सकेंगे और अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी |
4.)प्रतिभा किरण योजना के अंतर्गत अब गरीबी उनकी पढ़ाई के आगे नहीं आएगी |
5.)इस छात्रवृति के कारण अब हर मां बाप अपनी लड़की को पढ़ाना चाहेंगे|
6.)योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की मेधावी छात्राओं को शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|
7.)यह लाभ उन छात्राओं को मिलता है , जिन्होंने शहर की पाठशाला से 12 वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है|
8.)उत्तीर्ण किये जाने वाले वर्ष में ही उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना जरूरी है|
9.)उसे परम्परागत उपाधि पाठयक्रम के लिए प्रतिवर्ष 500 रुपए प्रतिमाह 10 माह तक तथा तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा पाठयक्रम के लिए 750 रुपए प्रतिमाह का प्रोत्साहन दिया जाता है|

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना में आवेदन की प्रक्रिया:
1.)प्रतिभा किरण योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। http://scholarshipportal.mp.nic.in/
2.)इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें। फॉर्म भरते समय कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए। अन्यथा आप फॉर्म मान्य नहीं होगा।
3.)आवेदन फॉर्म के साथ अपने दस्तावेजों की कॉपी भी संलग्न करें। और फॉर्म को सबमिट करें।

यह भी पढ़े :-

१.)मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना:-

२.)MP मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना:-

३.)मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना:-

Leave a Comment