Rajasthan Old Pension Scheme 1 अप्रैल 2022 लागु होगी-5 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Rajasthan Old Pension Scheme 1 अप्रैल 2022 लागु होगी-5 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए सभी राज्य कर्मचारियों के लिए अगले वित्त वर्ष से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इससे अब सरकारी कर्मचारियों को रिटायर्ड होने पर पहले के सरकारी कर्मचारियों की तरह ही पूरी पेंशन मिलेगी। बता दें कि साल 2004 में पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर दिया गया था। अब इस पुरानी और नई पेंशन योजना में क्या है अंतर और कर्मचारियों को इस फैसले से क्या होगा फायदा, आइए जानते हैं।

Rajasthan Old Pension Scheme

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह कहा है कि अब तक कर्मचारियों के वेतन से जितनी भी राशि काटी गई हैं तो , उस राशि को Pensioners Medical Fund की राशि में समायोजित करने के पश्चात जितनी भी राशि बचेगी तो वह कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय ब्याज सहित लौटा दी जाएगी
  • Appropriation Bill पर काफी दिनों से बहस चल रही थी इसका जवाब देते हुए गहलोत ने यह कहा है कि 1 अप्रैल से कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि होगी।
  • इसी के चलते अब कर्मचारियों के मासिक वेतन में 2000 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक वृद्धि होगी।
  • नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों की कुल संख्या मिलाकर 2016 से लेकर 2022 तक 2441 कर्मचारी रिटायर होंगे।
  • 1 अप्रैल 2022 से नई पेंशन योजना को खत्म करके ओल्ड पेंशन योजना लागू कर दी जाएगी जिसका फायदा हर एक पेंशनर्स तथा कर्मचारियों को मिलेगा।

यदि हम नई पेंशन योजना के तहत रिटायर हुए या रिटायर होने वाले कुल कर्मचारियों के आंकड़ों की बात करें तो, 1 अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2021 तक New Pension Scheme के तहत 1718 कर्मचारी रिटायर हुए हैं जबकि मार्च 2022 में 726 कर्मचारी Retire होने वाले हैं।

People Also Ask

पुरानी पेंशन और नई पेंशन में क्या अंतर है?
Ans:-पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. अंशदायी पेंशन योजना खत्म होगी और 2004 से पहले वाली पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल होगी. इसमें वेतन की आधी पेंशन मिलेगी. नए पेंशन सिस्टम में कर्मचारी को खुद पैसा कटवाना होता था.

Read Also :- 

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने Rajasthan Old Pension Scheme 1 अप्रैल 2022 लागु होगी-5 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment