राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना हुआ बहुत आसान जाने 2022 का तरीका

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना हुआ बहुत आसान जाने 2022 का तरीका : जैसा की आपको पता है आजकल हर जगह आधार कार्ड का होना बहुत जरुरी है वैसे ही आधार कार्ड के साथ बहुत से ऐसे कार्ड भी है जिनका लिंक होना भी बहुत जरुरी है इसलिए आज हम आपको आधार को राशन कार्ड से लिंक करने का तरीका बतायेगे साथ ही बहुत से लोगों ने अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक भी कर चुके हैं। आप अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से कई तरीकों से लिंक करवा सकते हैं।राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे करे 2022

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के कई सारे तरीके हैं जिनमें से कुछ तरीकों के बारे में नीचे बता रहा हूं

  1. राशन वितरण वाले के माध्यम से
  2. जनसेवा केंद्र से
  3. ऑनलाइन तरीके से

राशन वितरण वाले के माध्यम से

आपको जहां से राशन मिलता है आप वहां पर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी और उसमें अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर लिखकर वहां पर जमा कर दें यहां से आप अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।

जनसेवा केंद्र की मदद से राशन को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे 

जनसेवा केंद्र के माध्यम से आप अपना नया राशन कार्ड राशन कार्ड में सुधार और राशन कार्ड में आधार कार्ड को आसानी से लिंक करवा सकते हैं। अपने नजदीकी के janseva kendra में पहुंचकर अपने राशन कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। राशन कार्ड में आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए अपना राशन कार्ड और आधार नंबर को लेकर जन सेवा केंद्र में जाए। वह कुछ ही मिनट में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ देंगे।

Read Also:- Indian Railways: अब ट्रेन में सोने को लेकर भी बना नियम, जान लीजिए नयी गाइडलाइन

ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना

  • आप अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ही कुछ मिनटों के अंदर राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं।
  • इसके लिए आपको अपने ब्राउज़र में जाना होगा वहां पर यूपी राशन कार्ड को टाइप करना होगा। इ
  • तना करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड की वेबसाइट खोल कर आ जाएगी
  • इसमें आपके सामने कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं। इसमें आपको साइड में एक करेक्शन राशन कार्ड का भी विकल्प देखने को मिलता है।
  • इसमें क्लिक करने के बाद अपने जनपद को चुने फिर अपनी तहसील और ब्लॉक को चुनने के पश्चात अपने पंचायत को भरें।
  • अब अपने संबंधित राशन वितरण करने वाले कोटेदार का नाम चुनकर आगे बढ़े।
  • आप जो भी राशन कार्ड में बदलाव करना चाहते हैं उस ऑप्शन पर क्लिक करें आपको सबसे नीचे एक आधार कार्ड लिंक करने का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा।
  • उसमें क्लिक करें अपने राशन कार्ड का नंबर और आधार कार्ड का नंबर डालकर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हो जाता है।

इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना जरूरी है। यदि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो आपको राशन भी नहीं मिल पाएगा।

READ AlSO:- जाने Paytm से पैसे कैसे कमाए 2022 के 7 ऐसे तरीके जिन्हें जानना बहुत जरुरी है

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना हुआ बहुत आसान जाने 2022 का तरीका के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment