Unnat Bharat Abhiyan Yojna | उन्नत भारत अभियान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे

इस आलेख में उन्नत भारत अभियान योजना,Unnat Bharat Abhiyan Yojna,उन्नत भारत अभियान योजना का उद्देश्य है,उन्नत भारत अभियान क्या है ,उन्नत भारत अभियान योजना के कुछ खास बातें,उन्नत भारत अभियान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे आदि के बारे में विस्तार से बताया गया हैं |

न्नत भारत अभियान योजना(Unnat Bharat Abhiyan Yojna):आज भारत उन्नति के मामले में किसी भी देश से कम नहीं है और इसका फायदा भारत के साथ विश्व को भी हो रहा है। भारत में बहुत सी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ सभी को हो रहा है और ऐसी ही एक योजना है उन्नत भारत अभियान योजना जिसका मुख्य उद्देश्य गांवों को विकसित करना है। इस योजना के बारे में बहुत कम लोगो को पता है लेकिन इस योजना का फायदा सबसे ज्यादा उन गांवों को होगा जो अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं है। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर 2014 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हुआ है।
Unnat Bharat Abhiyan Yojna

उन्नत भारत अभियान योजना का उद्देश्य है :-
आज बहुत सी योजना पहले से ही है जिससे लोगो को बहुत से लाभ हो रहे है तो सवाल है की यह योजना क्यों शुरू की और इससे लोगो को क्या लाभ मिलेगा?भारत एक ऐसा देश है जिसमें 70% आबादी कृषि क्षेत्र से है और गांवों में रहते हैं। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं में बहुत अंतर होता है जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र पूर्ण तरीके से विकसित नहीं है। यह अभियान का मुख्य कारण गांव को और वहाँ के लोगो को विकसित करना है जिससे भारत पूर्ण तरीके से एक विकसित देश का दवा कर सके। गांव में उन्नति और विकास से वहाँ के लोगो को भी अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा और वो कामयाब मुकाम हासिल कर पाएंगे।

उन्नत भारत अभियान क्या है :-
१.)उन्नत भारत अभियान (UBA) की शुरुआत 11 नवंबर 2014 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कर दी गई थी |
२.)यह एक ऐसा अभियान है, जो एक सम्मिलित भारत के निर्माण में मदद करने के लिए ज्ञान संस्थानों के लाभ से ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में बदलाव करने के लिए एक बेहतरीन रास्ता है |
३.)Unnat Bharat Abhiyan में गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते है, वहीं जो इस योजना की जिम्मेदारी उठाने वाले व्यक्ति केन्द्र की हर उच्च शिक्षा संस्थान गांव के साथ जुड़े, गांव के लोगों के साथ संवाद स्थापित करें और गांव के समग्र विकास में योगदान करने का काम करें |
४.)उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी 2017 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के बीचा एक समझौता किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए योजनाओं के निर्माण और वितरण में महत्त्वपूर्ण सुधार करने की बाते की गई थी |
५.)इस योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि स्थानीय समिति और कुछ गाँव के निवासी इस योजना में शामिल होकर इन समुदायों के विषय में कुछ जानकारी प्राप्त कर सकेंगे | इसके साथ ही उन्हें ग्राम पंचायतों के विकास योजनाओं से संबंधित सभी प्रकार की जरूरी जानकारी प्रदान की जाएंगी |
६.)मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा इस योजना के तहत सभी सस्थानों को पिछड़े ग्राम पंचायतों और गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता (Specialization) का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करने के लिए कहा है |
7.)इसके साथ ही इस योजना के तहत इन सभी संस्थाओं को चुनी हुई पंचायतों के साथ सहयोग करके के लिए तथा ग्रामीण विकास और पंचायती राज के साथ हाथ बटाने के लिए कहा गया है |
८.)Unnat Bharat Abhiyan के तहत चुने हुए उच्च शिक्षण संस्थान ज़िला मजिस्ट्रेटों के परामर्श (Consultation) से पंचायतों को अपनाए और अपने ज्ञान का उपयोग ग्रामीण समुदायों के ध्वारा सामना की जाने वाली बुनियादी जरूरतों और आजीविका अवसर के समाधान हेतु उचित रूप में करने की पूरी जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंपी दी गई |

उन्नत भारत अभियान योजना के कुछ खास बातें:-
1.)उन्नत भारत अभियान योजना को उच्च शिक्षण संस्था जैसे की IIT, NIT के साथ मिलकर बनाया है जिससे ग्रामीण लोगो को उच्चतम शिक्षा प्राप्त हो सके।
२.)यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत कुछ 750 संस्था कार्य करेंगी जिसमें से 143 फेज -1 में और बाकी की फेज-2 में भाग लेगी और गांवों को इन संस्था के साथ जोड़ा जायेगा। इन 312 से टेक्निकल और बाकी 292 नॉन – टेक्निकल संस्थाए है।
३.)भारत के केंद्रीय मंत्री ने इस योजना के तहत कालेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को इस योजना में शामिल होने का आग्रह किया है जिससे वे गांव के लोगो की समस्या से अवगत हो सके और उसका समाधान ला सके जिससे पुरे भारत का भविष्य उज्जवल हो सके।

उन्नत भारत अभियान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे:-
१.)इस योजना से जुडने के लिए यहा आपको पहेले इस योजना की अधिकृत Website पर जाना होगा।https://unnatbharatabhiyan.gov.in/
२.)UBA की अधिकृत Website पर जाने के लिए यह CLICK करे।
३.)अब आपको JOIN UBA पर CLICK करना होगा।
४.)अब आपको Registration Form मे जरूरी जानकारी को भरना है।
५.)आखिर मे आपको Submit बटन पर CLICK करना है।

यह भी पढ़े :-

1.)डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट क्या हैं:-

2.)FSSAI लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन:-

3.)निरोगी राजस्थान अभियान योजना:-

4.)मुख्यमंत्री जन आधार योजना क्या है ?:-

Leave a Comment