UP Fasal Rin Mochan Yojana | उत्तर प्रदेश फसल ऋण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

इस आलेख में उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना,उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना क्या है,यूपी फसल ऋण मोचन योजना के लिए पात्रता,उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना आवश्यक दस्तावेज,UP Fasal Rin Mochan Yojana,उत्तर प्रदेश फसल ऋण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है|

उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना(UP Fasal Rin Mochan Yojana):-
उत्तर प्रदेश वाशियों आप लोगों के लिए एक खुशखबरी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गरीब किसानों के लिए “किसान ऋण मोचन योजना” को शुरू किया हैं। राज्य के किसानों का कृषि ऋण माफ करने के लिए 9 जुलाई, 2021 को उत्तर प्रदेश में “फसल ऋण मोचन योजना” शुरू की गई थी। इस किसान ऋण मोचन योजना को 21 मई से 07 जून तक दोबारा खोला जायेगा। इस बार उन किसानों को मौका दिया जायेगा। जिन किसानों ने अपना बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं करवाया हैं।आप जानते हो उत्तर प्रदेश में बहुत संख्या में लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं, राज्य में आधुनिक सुविधाएं न होने के कारण और मौसम पर अधिक निर्भर रहने के कारण कई बार किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है, जिससे किसान भारी कर्ज के नीचे दब जाते हैं।और कई बार वो आत्महत्या करने पर भी मजबूर हो जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऐसे ही किसानों की सहायता के लिए ऋण मोचन योजना को शुरू किया हैं। इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पहले बजट में ही “किसान ऋण मोचन योजना” का एलान कर दिया था
UP Fasal Rin Mochan Yojana
उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना क्या है:-प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत 21 मार्च 2016 से पहले कर्ज लेने वाले किसानों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना की शुरुआत योगी सरकार ने 9 जुलाई 2017 से ही कर चुकी है। UP Kisan Karz Mafi List 2021 को सफल बनाने के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले के तहसील में एक कंट्रोल रुम भी बनाया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने किसानों की सहायता के लिए हेल्प नंबर भी जारी किए हैं। जहां से किसान अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश सरकार लघु एवं सीमांत किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसीलिए सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना का शुभारंभ किया है।

उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के लिए पात्रता:-
1.)इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
2.)उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाली भूमि पर ही किसान को कर्ज दिया जायेगा।
3.)“किसान ऋण मोचन योजना” के तहत 31 मार्च 2016 से पहले लोन लेने वाले किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
4.)किसानों का इस योजना के तहत केवल कृषि ऋण ही माफ किया जाएगा।
5.)इस योजना के अंतर्गत लोन लेने वाले किसानों का अधिक से अधिक 01 लाख रूपये तक की धनराशि माफ की जाएगी।
5.)इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।
6.)राज्य में 02 हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

यह भी जाने :-

1.)अनुप्रति योजना

2.)राजस्थान तारबन्दी योजना

3.)भारतीय रेलवे यात्रा बीमा योजना

उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना आवश्यक दस्तावेज:-
1)आधार कार्ड
2.)बैंक पासबुक
3.)किसान का भूमि पत्र
4.)पैन कार्ड

उत्तर प्रदेश फसल ऋण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन:-
1.)आवेदन के लिए हमे इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पे जाना होगा |
https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ComplaintPublic/KnowYourStatus.aspx
2.)साइट पर पहुंचने के पश्चात आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा।
3.)उसके पश्चात आपको अपने जिले का नाम चुनना है।
4.)अब इसके पश्चात आपको उस बैंक का नाम चुनना है। जहां से आपने लोन प्राप्त किया था।
5.)उसके बाद बैंक की ब्रांच का नाम चुनना होगा ।
6.)अब इसके पश्चात आपको अपने किसान क्रेडिट कार्ड संख्या करनी होगी।
7.)उसके पश्चात अपना मोबाइल नंबर लिख कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
8.)जैसे ही आप सभी बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके लोन का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा।
9.)आप चाहें तो इसे प्रिंट कर के अपने पास भविष्य के लिए संभाल कर रख सकते हैं।

यह भी पढ़े :-
1.)मुख्यमंत्री जन आधार योजना क्या है ?:-

2.)बीमित व्यक्ति कल्याण योजना:-

3.)उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा सहायता योजना में आवेदन:-

4.)पंडित दीनदयाल ग्रामोदय रोज़गार योजना:-

Leave a Comment