E-Democracy क्या हैं

E-Democracy क्या हैं लोकतंत्र का नाम आपने सुना होगा लोकतंत्र शब्द को ही इंग्लिश में डेमोक्रेसी कहते हैं। इसकी उत्पत्ति ग्रीक शब्द डेमो से हुई है। डेमो उसका अर्थ मुख्य रूप से “जनसाधारण” है और इस शब्द के पीछे क्रेसी इसलिए जोड़ा गया है। क्योंकि क्रेसी का अर्थ “शासन” होता है इस प्रकार से डेमोक्रेसी शब्द का आविष्कार हुआ है। इस शब्द की उत्पत्ति से ही पता चलता है, कि डेमोक्रेसी में जनता का शासन होगा।
लोकतंत्र के अर्थ कि दूसरे शब्दों में व्याख्या की जाए,तो लोकतंत्र का मतलब लोगों का शासन है। इसी प्रजातंत्र भी कह सकते हैं।लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है। जिसमें जनता अपना राष्ट्रकूट फूल चुनती है। यह शब्द लोकतंत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य दोनों के लिए उपयोग किया जाता है। लोकतंत्र की आवश्यकता देश को कई कारण की वजह से पड़ती है।
लोकतंत्र के द्वारा जनता अपने इच्छा अनुसार शासक का चयन कर सकती है। आज के समय में ई लोकतंत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए ई लोकतंत्र की शुरुआत देश में की गई है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ई डेमोक्रेसी मतलब लोकतंत्र के बारे में जिक्र करेंगे।
E-Democracy क्या हैं:-  ई डेमोक्रेसी जिसे डिजिटल लोकतंत्र कहते हैं इसका मतलब दूसरे शब्दों में यह है, कि यह एक इंटरनेट लोकतंत्र के रूप में प्रचलित नाम है। लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए 21वीं सदी में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को मुख्य रूप से शामिल किया गया। डिजिटल तरीके से लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए ई डेमोक्रेसी की आवश्यकता हुई। यह सरकार का एक रूप है। जिसमें सभी नागरिकों को प्रस्ताव रखने व कानूनों के निर्माण में समान रूप से भाग लेने का मौका मिलता है। साथ ही लोग अपने विचारों को सरकार तक पहुंचा सकते हैं। ई लोकतंत्र सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक सभी परिस्थितियों के लिए समान रूप से काम करने वाला इंटरनेट लोकतंत्र है।
E-Democracy की आवश्यकताएँ:-  कई प्रकार के सामाजिक कार्य व सामाजिक निर्माण के लिए देश के नागरिकों की भागीदारी ई डेमोक्रेसी संभव हो पाया है। इंटरनेट पर कई प्रकार के सामाजिक नेटवर्क व समूह बनाए गए हैं। जिनके विस्तृत विविधता के माध्यम से नासिक में एक लोकतंत्र की सरचना प्रदान की गई है। इंटरनेट पर बनाए गए इस लोकतंत्र के नेटवर्क ने व्यक्तिगत राय व्यक्त करने की क्षमता काफी तेज है। व्यक्ति की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता को पूरा करने में लोकतंत्र की मदद होती है। ई डेमोक्रेसी की समाज में कई रूप से आवश्यकता पड़ी है। इसी वजह से ई डेमोक्रेसी की शुरुआत की गई।
 
1.सुरक्षा और गोपनीयता की सुरक्षा:-  सरकारी ई डेमोक्रेसी के माध्यम से इस बात का पता लगा लेती है,कि ऑनलाइन संचार सुरक्षित है। लोगों की गोपनीयता का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात हो जाती है।
2.इंटरनेट का उपयोग:-   ई लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सक्रिय रुप है। इलेक्ट्रॉनिक व इंटरनेट  की मदद से शुरू किया गया है। इसके लिए देश को डिजिटलीकरण की ओर ले जाने का पहला  कदम सरकार द्वारा उठाया गया है। ई डेमोक्रेसी की सहायता से ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट उपयोग किया जा रहा है।
3.सरकारी जवाबदेही:-   ई डेमोक्रेसी के माध्यम से सरकार द्वारा ऑनलाइन परामर्श व चर्चाओं में शामिल होने के लिए लोगों को आकर्षित करना एक मुख्य वजह है। सरकार को ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से लोगों का जवाब देना अनिवार्य है। ऐसे में नागरिक अपने सभी असुविधाओं का जिक्र सरकार के साथ कर सकते हैं।

Leave a Comment