ग्राम पंचायत बजट लिस्ट कैसे देखें

भारत सरकार जब हर साल का बजट पेश करती है। तब ग्राम पंचायत को भी बजट प्रदान करवाया जाता है। हालांकि गांव की जनसंख्या के आधार पर यह बजट उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन उदाहरण के तौर पर माना जाए, तो हर गांव का बजट 50 लाख से एक करोड प्रतिवर्ष का रहता है। यह बजट केंद्र सरकार गांव में विकास कार्य को करवाने के लिए पेश करती है। ग्राम पंचायत बजट लिस्ट कैसे देखें  और ग्राम पंचायत के सभी कार्यों के बारे में संपूर्ण जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे

ग्राम पंचायत बजट लिस्ट कैसे देखें

हर ग्राम पंचायत में एक ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच होता है। जिसे जनता द्वारा 5 साल के लिए वोट देकर चुना जाता है। हालांकि कई ग्राम पंचायत में निर्विरोध भी सरपंच बनते हैं। ग्राम पंचायत में 5 साल में होने वाले हर प्रकार के कार्य को सरकार अब ऑनलाइन सबके सामने लाना चाह रही है। मतलब यह है, कि आपकी ग्राम पंचायत में जितना भी कार्य 5 साल में हुआ है। उसकी संपूर्ण लेख आप खुद ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं और यदि ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा किसी अन्य कार्य को ऑनलाइन डाला है और आपके गांव में वह काम नहीं हुआ है। तो उस काम को लेकर आप ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच से बातचीत कर सकते हैं या फिर उनके खिलाफ complain लिखवा सकते हैं। यदि आप भी भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में कितना बजट पास होता है। इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आज का हमारा यह आर्टिकल जिसमें हम ग्राम पंचायत का बजट कितना होता है और अपने गांव में किए जाने वाले कार्यो की सूची कैसे देखें इसके बारे में बात करेंगे।

ग्राम पंचायत का बजट

ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच इसी बजट के आधार पर गांव में विकास कराता है और विकास कार्यों की सूची ऑनलाइन वेबसाइट पर डालता है। जिसे आप खुद अपने मोबाइल के जरिए चेक कर सकते हैं। कि यह कार्य हमारे गांव में हुआ है, या नहीं यदि कोई कार्य आपके गांव में नहीं हुआ है और ऑनलाइन चढ़ाया गया है। तो ऐसे में आप ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच के खिलाफ कंप्लेंट कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको अपने गांव में निर्माण कार्य में कोई भी अन्य नेता नजर आती है। तो आप जनसुनवाई में सीधे शिकायत कर सकते हैं। साथ ही साथ भारत सरकार ने गांव के विकास कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए इस प्रकार की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की है। ताकि गांव में हो रहे विकास के बारे में जनता भी जान ले और सरकार को भी व्यवस्थित जानकारी मिलती रहे। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के बारे में संपूर्ण जानकारी एक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका जिक्र हम नीचे करने वाले हैं।

ग्राम पंचायत विकास कार्यों के बारे में कैसे जाने

भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एक ऑफिशल वेबसाइट की शुरुआत की गई है। जिस वेबसाइट के माध्यम से आप अपने मोबाइल के जरिए अपने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के बारे में सारी सूची प्राप्त कर सकता है।

  • 1. सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत विकास कार्य की ऑफिशियल वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/Services?q=l7aag+q8+mzY//j/up/tNQ== पर क्लिक करना होगा।
  • 2. जब आपके सामने अपने मोबाइल में वेबसाइट खुल जाती है। तो उसके पश्चात वेबसाइट के होम पेज पर आपको  करने का ऑप्शन नजर आएगा। उसमें से आप कोई भी वर्ष जैसे:- 2017-2018, 2018-2019 किसी एक को चुन लें।
  • 3.)  जिला , ग्राम पंचायत,  पंचायत का विकल्प  ,वर्ष सेलेक्ट चुनना होगा।
  • 4. जब आप जिला पंचायत का विकल्प का चयन कर लेते हैं। उसके पश्चात आपको तहसील पंचायत के बारे में जानकारी पूछी जाएगी। उसके बारे में क्लिक करना होगा। जब आप ब्लॉक पंचायत के बारे में जानकारी दे देते हैं। तो उसके पश्चात आज से अपनी ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी पूछी जाएगी। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने के बाद नीचे दिए गए get report के बटन पर क्लिक करें।

Read More :-उतर मेट्रिक छात्रवृत्ति 2022

  • 5. गेट रिपोर्ट वाले बटन पर क्लिक करते ही आप के ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की संपूर्ण लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। अब आप अपने ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों की संपूर्ण सूची जान सकते हैं और साथ ही साथ कौन से कार्य को करने में कितना खर्च हुआ इसके बारे में भी पता कर सकते हैं।
  • 6. यदि कोई भी कार्य आपके गांव में नहीं हुआ है और उस सूची में उस कार्य का जिक्र किया गया है। तब आप जन सुनवाई केंद्र जाकर ग्राम पंचायत मुखिया के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।
E-Panchayat-Know About Panchayat Budget
E-Panchayat Dashboard
Know about Work and Progress in your area
Official Website 

 

Leave a Comment