RTGS क्या होता है और कैसे काम करता है

आज के समय में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना बहुत ही लोकप्रिय हो चुका है। लोग अपने मोबाइल,लैपटॉप और कंप्यूटर के जरिए घर बैठे ऑनलाइन पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी बढ़ने के पश्चात ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना आसान हुआ है। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने से ऑनलाइन शॉपिंग तथा ई-कॉमर्स पर व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।RTGS क्या होता है , RTGS Full Form in Hindi , RTGS क्या होता है और कैसे काम करता है , RTGS करने की समय अवधि , RTGS कैसे करते है , RTGS का चार्ज , what is rtgs payment in hindi

एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर करने के लिए कई माध्यम जैसे:- RTGS , NEFT और IMPS हैं। इन तीनों ऑनलाइन माध्यम में RTGS काफी लोकप्रिय माध्यम माना जाता है।
ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना कोई हद तक फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ऑनलाइन घर बैठे पैसे को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर करने के लिए आप के समय की बचत होती है। साथ ही बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं है।आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से RTGS के बारे में पूरी जानकारी का जिक्र करेंगे।
RTGS क्या होता है:-  RTGS का पूरा नाम Real Time Gross Settlement है। RTGS ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सबसे लोकप्रिय विधि मानी जाती है। इस तरीके से पैसा ट्रांसफर करना काफी आसान है। पैसा ट्रांसफर करने की सबसे तेज सुविधा RTGS को माना जाता है। क्योंकि दूसरी तरफ NEFT एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने पर काफी समय लगता है। लेकिन यदि आप RTGS के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो कुछ समय मतलब अधिकतम 30 मिनट के अंदर पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पहुंच जाता है। RTGS सबसे लोकप्रिय मनी ट्रांसफर तरीका माना जाता है। इसका उपयोग ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से एक घर बैठे आप कर सकते हैं। RTGS का उपयोग करने के लिए आपके पास अपने बैंक का इंटरनेट बैंकिंग होना जरूरी है।
RTGS सुविधा का उपयोग 200000 से अधिक राशि को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए क्या जाता है। इससे कम राशि यदि आप किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं। तो उसके लिए मनी ट्रांसफर के दूसरे तरीकों को अपनाना होगा। यह सुविधा दो लाख से ऊपर की राशि को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए उपयोग की जाने वाली लोकप्रिय सर्विस है। RTGS के माध्यम से यदि आप दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर करते हैं और किसी कारणवश पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है, तो अगले 24 घंटों में ट्रांसफर किया गया पैसा पुनः आपके अकाउंट में रिफंड कर दिया जाता है। RTGS से ट्रांजैक्शन के दौरान आपको ट्रांजैक्शन आईडी भी दी जाती है। उस ट्रांजैक्शन आईडी से आप अपने ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर सकते हैं।
RTGS करने की समय अवधि:-  RTGS द्वारा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए एक निश्चित समय होता है। उस समय अवधि के दौरान आप अपने अकाउंट से दूसरे अकाउंट में RTGS के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह समय सुबह 9:00 से शाम 4:30 बजे तक होता है। इसके अलावा सरकारी छुट्टियों के दौरान ऑफलाइन RTGS सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप चौबीस घंटों में किसी भी समय RTGS कर सकते हैं।
RTGS कैसे करते है :-  RTGS दो प्रकार से किया जाता है।
1. ऑनलाइन:- ऑनलाइन तरीके से RTGS करते वक्त आपको कहीं पर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। आप घर बैठे तत्काल मनी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने इंटरनेट बैंकिंग को खोलना होगा। उसके बाद ऑनलाइन फंड ट्रांसफर में RTGS का ऑप्शन चुनना होगा। उसके पश्चात लाभार्थी के बैंक की डिटेल को ऐड करें। जितना पैसा आप दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं। उस पैसे को एक ही ऑप्शन में भरें और सबमिट कर दें। ऐसा करते ही बैंक द्वारा एक वन टाइम पासवर्ड आएगा और वन टाइम पासवर्ड के सत्यापन के पश्चात पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि आरटीजीएस के दौरान दो लाख से कम रकम को ट्रांसफर नहीं कर सकते है।
2. ऑफलाइन:- ऑफलाइन माध्यम से पैसा RTGS के अंतर्गत आप ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने होम ब्रांच जाना होगा। वहां पर जितना पैसा आप ट्रांसफर करना चाहते हैं। उस अमाउंट का चेक और उसके साथ एक RTGS का फॉर्म भरकर लगाना होगा। जिसमें लाभार्थी का बैंक अकाउंट नंबर , बैंक ब्रांच , IFSC कोड इत्यादि जानकारी भरनी होगी।
RTGS का चार्ज:-  RTGS एक प्रकार की मनी ट्रांसफर सुविधा है। यह सुविधा बैंक द्वारा तत्काल मनी ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए बैंक हाथ से RTGS करने का कुछ चार्ज लेती है। न्यूनतम RTGS मनी ट्रांसफर की लिमिट ₹200000 होती है। 200000 से ₹500000 ट्रांसफर करने पर ₹30 चार्ज बैंक द्वारा काटा जाता है और 5 लाख से ऊपर राशि ट्रांसफर करने पर ₹55 का चार्ज काटा जाता है।

Leave a Comment