युपीआई क्या है और कैसे काम करता है

आजकल के समय हर कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं, और ऑनलाइन के चलते दौर के अंदर पेमेंट ट्रांजैक्शन भी ऑनलाइन होने शुरू हो चुके हैं। आप में से कई लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते भी होंगे, लेकिन कई नई यूजर भी है। जिनको ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन के बारे में जानना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो इस आर्टिकल युपीआई क्या है  जरूर पढ़े।

युपीआई क्या है:-  यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI इस प्रकार का स्मार्टफोन एप्लीकेशन और पेमेंट गेटवे है। इस एप्लीकेशन और पेमेंट गेटवे की मदद से उपयोगकर्ता बैंक खातों के बीच पैसा स्थानांतरित कर सकते हैं। यह एक नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित सिंगल विंडो मोबाइल भुगतान प्रणाली है। UPI को IMPS इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बनाया गया है। यह प्रणाली ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि इस प्रणाली की मदद से ग्राहक अपने बैंकों में पैसा का यंत्र आसानी से कर सकते हैं।
इस प्रणाली से पैसा स्थानांतरित करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट और किसी Bank जाने की आवश्यकता नहीं होती है। यह प्रणाली अपने स्मार्टफोन के माध्यम से चलती है, और आप स्मार्टफोन का उपयोग करके यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत में 11 अप्रैल 2016 को पायलट सिस्टम को शुरू कर दिया था। अगस्त 2016 में देश भर में के बैंकों ने अपना इंटरफ़ेस अपलोड करना शुरू कर दिया था।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस की मुख्य विशेषताएं:- यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के माध्यम से पैसे का फास्ट ट्रांसफर किया जा सकता है। जो कि NEFT से तेज है। यूनिफाइड पेमेंट ट्रांसफर एक डिजिटल पेमेंट ट्रांसफर है। इसीलिए आप UPl का उपयोग 24 घंटे का सकते हैं, और साथ ही सार्वजनिक छुट्टियों के दिन भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। कई अलग-अलग खातों में पैसा ट्रांसफर करने के लिए भी आप एक मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
यूनिफाइड पेमेंट ट्रांसफर ने मोबाइल नंबरों के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें अकाउंट नंबर और IFSC Code की आवश्यकता नहीं होती है।इस प्रणाली से पैसा भुगतान करने के लिए प्रत्येक भुगतान की पुष्टि के लिए MPIN मोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्या होती है। जो कि उपयोगकर्ता के अकाउंट को सुरक्षित रखता है। इस पेमेंट ट्रांसफर प्रणाली आपको USSD सेवा भी मिलती है। यहां पर आप कई प्रकार की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। हर बैंक अपने यूनिटेक पेमेंट इंटरफ्रेंस की सुविधा Android, Windows और iOS के विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाते हैं, और कई बैंक इस सुविधा का शुल्क भी लेते हैं। UPI की मदद से व्यापारी भुगतान, बिल भुगतान, ओटीसी भुगतान, बारकोड आधारित भुगतान आदि सेवा मिलती है।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस कैसे काम करता है:- 
  • यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल करने के लिए सर्वप्रथम आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए। क्योंकि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस बैंक पर ही काम करता है।
  • जब आपके पास एक बैंक अकाउंट होता है, और आप उसके ऊपर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस प्रणाली का प्रयोग करना चाहते हैं। तो आपको UPI ID बनानी होती है।
  • UPI बनाने के लिए आपको अपने बैंक की कुछ महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन जैसे :- बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक होल्डर नेम, कार्ड नंबर, सीवीवी आदि की आवश्यकता होती है। इन सभी की मदद से आप अपने बैंक पर UPI ऐड कर सकते हैं।
  • UPI का इस्तेमाल करने के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि जानकारी की आवश्यकता नहीं होती है। UPI के जरिए आसानी से पैसा स्थानांतरित किया जा सकता है, और UPI की यह मुख्य बात है, कि इससे आप मोबाइल नंबर के जरिए भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
UPI ID कैसे बनाएं:- 
  • UPI आईडी बनाने के लिए सर्वप्रथम आपको BHIM UPI एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा, और उसके बाद आप उस एप्लीकेशन को ओपन कर दें।
  • BHIM App जब आप ओपन करते हैं, तो आपको UPI ID बनाने के लिए कहा जाता है। आप वहां पर UPI ID बना ले।
  • UPI ID बनाने के लिए बैंक अकाउंट की कुछ महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन की आवश्यकता होती है। जो आप BHIM UPI एप्लीकेशन में भर दें।
  • UPI ID बनाने के बाद आप से 6 अंक के MPIN बनाने के लिए कहा जाएगा। आप उन PIN को अवश्य बना लें। जब भी UPI के जरिए पेमेंट ट्रांसफर करेंगे तब MPIN काम आएगें।
  • और इन MPIN की मदद से आपका अकाउंट भी सुरक्षित रहेगा।
UPI क्या है और UPI की क्या-क्या महत्वपूर्ण विशेषता है साथ ही UPI कैसे काम करता है और UPI ID कैसे बनाई जाती है। आज हमने आपको इन टॉपिक के बारे में विस्तार से बताया है। तो हम उम्मीद करते हैं। कि आज के आर्टिकल में आपको कुछ सीखने को मिला होगा।

Leave a Comment