ज्यादातर व्यक्ति जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें मोबाइल के द्वारा एक दूसरे लोगों को संदेश भेजने की आवश्यकता होती है। संदेश को आप एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में टाइप करके भी भेज सकते हैं। इसके अलावा वॉइस मेल भेजने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। वॉइस मेल एक प्रकार की फोन पर संदेश भेजने की प्रणाली है। वॉइस मेल क्या है
इस प्रणाली के माध्यम से लोग एक दूसरे व्यक्ति को टाइप करके s.m.s. भेजने की बजाय वॉइस मेल से के संदेशों को भेज देते हैं। वॉइस मेल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से इन ध्वनि के संदेशों को दूसरे मोबाइल तक पहुंचाया जाता है। इस प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक रूप से ध्वनि संदेशों को संग्रहीत करना डिजिटल मीडिया स्टोर कहलाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से वॉइस मेल क्या है। इसके बारे में बात करेंगे।
वॉइस मेल क्या है:- वॉइस मेल एक प्रकार का डिजिटल एसएमएस प्रणाली है। वॉइस मेल के जरिए डिजिटल रूप से ध्वनि संदेशों को रिकॉर्ड किया जाता है। उदाहरण के तौर पर बात की जाए, तो यदि आप किसी व्यक्ति को कॉल करते हैं और वह व्यक्ति उस समय कॉल लेने के लिए उपलब्ध नहीं होता है। तो आप अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके उसे वॉइस मेल भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया वॉइस मेल कहलाती है। एक बार वॉइस मेल भेजने के पश्चात वॉइस मेल प्राप्त करने वाला व्यक्ति कभी भी उस वॉइस मेल को सुन सकता है और आपकी बात को समझ सकता है।
वॉइस मेल एक प्रकार की स्वचालित फोन प्रणाली है। जो एक जवाब देने वाली मशीन के समान है। इस प्रणाली के माध्यम से जब भी आप किसी व्यक्ति को वॉइस मेल रिकॉर्ड करके भेजते हैं। तो आपके द्वारा बोले गए,संदेशों को रिकॉर्ड किया जाता है। फिर इस रिकॉर्डिंग को स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट के माध्यम से दूसरे लोगों तक पहुंचता है। प्राप्त करने वाला व्यक्ति भी इंटरनेट के माध्यम से ही इस वॉइस मेल को सुन सकता है।
वॉइस मेल टेक्नोलॉजी को टेलीफोन के लिए विकसित किया गया है। ताकि लोगों को मिस कॉल देने की समस्या उत्पन्न ना हो। वॉइस मेल के जरिए कॉल स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध होती है। वॉइस मेल पिछले कुछ सालों में ही ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। क्योंकि इससे पहले इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और ऐसे में वॉइस मेल टेक्नोलॉजी लोकप्रिय नहीं हो पाई वॉइस मेल के जरिए लोग अपने व्यक्तिगत आवाज में संदेशों का आदान प्रदान कर सकते हैं। यह वॉइस मैसेज एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में आसानी से भेजे जा सकते हैं।
वॉइस मेल की उत्पत्ति:- वॉइस मेल की उत्पत्ति टेक्नोलॉजी के कारण संभव हुई है। सन् 1970 में वॉइस मेल की शुरुआत हुई थी। वॉइस मेल की शुरुआत गार्डन मैथ्यूज ने की थी। वॉइस मेल को पूरी तरह से विकसित होने में करीब 10 साल लगे। 1970 से 1980 के दौरान वॉइस मेल पूरी तरह से विकसित हो गया।
Important Link | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Follow Google News | ||||||||
Join WhatsApp Group Now |