WhatsApp Pay क्या है, और इसका इस्तेमाल कैसे.

WhatsApp Pay क्या है : दोस्तों लगभग आज से एक-डेढ़ महीने पहले व्हाट्सएप ने एक नया अपडेट जारी किया था, और उस समय व्हाट्सएप में अपने यूजर को यह बताया था, कि व्हाट्सएप भी अब जल्दी अपना पेमेंट गेटवे लांच कर रहा है। लेकिन उस समय व्हाट्सएप में अपना व्हाट्सएप पर लांच नहीं किया था दोस्तों अभी व्हाट्सएप में अपना WhatsApp Pay लांच कर लिया है, WhatsApp Pay क्या है और WhatsApp Pay का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इसके बारे में आज आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Pay क्या है, और इसका इस्तेमाल कैसे

दोस्तों वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बढ़ रही है और बढ़ती टेक्नोलॉजी के अंदर कई अलग-अलग प्रकार के पेमेंट गेटवे उपलब्ध है। जैसे Paytm, Google Pay, Phone Pe, Bharat Pe, BHIM UPI आदि। इन सभी के बाद अब व्हाट्सएप ने भी अपना एक नया पेमेंट गेटवे लॉन्च किया है। जिसका नाम WhatsApp Pay रखा गया है वैसे तो दोस्तों को व्हाट्सएप पे का कोई अलग एप्लीकेशन नहीं बनाया गया है। व्हाट्सएप में व्हाट्सएप के अंदर ही व्हाट्सएप पे का ऑप्शन दिया है, और व्हाट्सएप के जरिए यूजर व्हाट्सएप पे का उपयोग कर पाएंगे।

व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल कैसे करें

दोस्तों व्हाट्सएप ने अपने व्हाट्सएप मैसेंजर के अंदर ही WhatsApp Pay का ऑप्शन दे दिया है, लेकिन उस अगर आपके व्हाट्सएप के अंदर अभी तक WhatsApp Pay का ऑप्शन नहीं आया है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें। जैसे ही आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट करेंगे, तो आपको व्हाट्सएप के अंदर एक पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा। जब आप अपने व्हाट्सएप को ओपन करोगें। तो व्हाट्सएप के तीन डॉट वाले ऑप्शन पर आपको एक पेमेंट का ऑप्शन देखने को मिलेगा, और आप जैसे ही उस पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। तो आपको WhatsApp Pay का इंटरफेस नजर आ जाएगा, और आप उस पेमेंट के ऑप्शन के जरिए ही व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल कर पाएंगे।

व्हाट्सएप पे कैसे काम करता है

दोस्तों WhatsApp Pay कि शुरुआत आभी चुकी हैं लेकिन आखिर यह जाना आवश्यक है, कि WhatsApp Pay आखिर काम कैसे करेगा, और व्हाट्सएप पर के जरिए पेमेंट कैसे होगा। दोस्तों पेटीएम ने अपना एक वॉलेट भी निकाला था, और पेटीएम में आप यूपीआई को कनेक्ट करके भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं । लेकिन उसी प्रकार गूगल पर के अंदर आपको किसी प्रकार का वॉलेट नहीं मिलता है। आप सीधा अपने बैंक अकाउंट के साथ यूपीआई को कनेक्ट करके ट्रांजैक्शन कर पाते हैं। उसी प्रकार व्हाट्सएप में भी अपना व्हाट्सएप पे निकाला है, जो कि यूपीआई के माध्यम से कार्य करेगा, और व्हाट्सएप का कोई अलग से वॉलेट नहीं होगा। सीधा बैंक से व्हाट्सएप पे यूपीआई के थ्रू कनेक्ट होगा, और सभी ट्रांजैक्शन व्हाट्सएप के जरिए सीधा बैंक से होगा।

WhatsApp Pay में यूपीआई कैसे कनेक्ट करें

WhatsApp Pay का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पे में UPI को ऐड करना होता है, तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप पर मैं यूपीआई कैसे ऐड होता है।

  • व्हाट्सएप पे में यूपीआई को ऐड करने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप को ओपन करना होगा।
  • जब आप अपने फोन के अंदर व्हाट्सएप को ओपन करते हैं। तो उसके बाद आपको व्हाट्सएप के तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप व्हाट्सएप के तीन डॉट पर क्लिक करोगे तो वहां पर आपको एक पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा।
  • पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप WhatsApp Pay के पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • वहां पर आपको ऐड पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा, तो आप को संपन्न उस पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप उस पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करोगे, तो आपको अपनी बैंक को सेलेक्ट करने के बारे में पूछा जाएगा। तो आप वहां पर अपनी बैंक को सेलेक्ट कर ले।
  • जैसे ही आप अपनी बैंक सेलेक्ट करोगे तो आप के व्हाट्सएप नंबर के जरिए बैंक को सर्च कर दिया जाएगा, और आपका अकाउंट वहां पर बता दिया जाएगा।
  • तो आप अपने बैंक अकाउंट नंबर पर क्लिक कर दें, इतना करने के बाद व्हाट्सएप पे ज्यादा आपका बैंक अकाउंट ऐड हो जाएगा।

व्हाट्सएप पे से पेमेंट कैसे करें

दोस्तों सभी को पता ही है,कि WhatsApp Pay हाल ही में आया है, तो अभी तक ज्यादातर लोगों ने व्हाट्सएप पर को ओपन नहीं किया है, इसलिए व्हाट्सएप पे से पेमेंट करने के लिए सामने वाले व्यक्ति के पास भी व्हाट्सएप पे होना चाहिए और अगर आप जिस व्यक्ति को व्हाट्सएप पे कर उसे पेमेंट करना चाहते हैं, और सामने वाले व्यक्ति के पास व्हाट्सएप पे नहीं है, तो आप को वहां पर यूपीआई का ऑप्शन मिल जाता है, तो आप UPI के ऑप्शन के जरिए व्हाट्सएप पे से किसी व्यक्ति को कमेंट कर सकते हैं।

WhatsApp Pay के फायदे

वैसे तो दोस्तों आपको पता ही है की वर्तमान समय में कई अलग-अलग पेमेंट गेटवे उपलब्ध है। जिनके माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन अभी व्हाट्सएप में अपना खुद का एक पेमेंट गेटवे लॉन्च कर दिया है। इस पेमेंट गेटवे का फायदा क्या है, इसके बारे में जानते हैं। वैसे तो दोस्तों यह पेमेंट गेटवे भी सभी पेमेंट गेटवे की तरह ही है, लेकिन सिर्फ पेमेंट गेटवे का खास फायदा यह है। कि आप व्हाट्सएप के जरिए बहुत आसानी से आपने किसी भी कांटेक्ट के साथ पेमेंट कर सकते हैं, और साथ ही आप पेमेंट भेजने के अलावा पेमेंट को रिसीव भी कर सकता है। व्हाट्सएप में अपने व्हाट्सएप पे को बहुत सरल बनाया है जिससे यूजर बहुत आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है।

व्हाट्सएप का उपयोग तो सभी करते हैं, इसलिए व्हाट्सएप में अपने व्हाट्सएप मैसेंजर एप्लीकेशन के अंदर भी व्हाट्सएप पे का ऑप्शन दिया है। ताकि यूजर को व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल करने के लिए किसी अन्य एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करना पड़े। व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल आप व्हाट्सएप मैसेंजर एप्लीकेशन के अंदर ही कर सकते हैं। इससे आपको अलग-अलग एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी, और आप अपने फोन की स्टोरेज को भी बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- WhatsApp 2021 Policy : WhatsApp कि इस Policy को Aggre नहीं किया, तो अकाउंट होगा डिलीट। 

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको WhatsApp Pay क्या है और WhatsApp Pay का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही व्हाट्सएप पर के फायदे क्या है। इनके बारे में भी आपको बताया है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आज का यह आर्टिकल आपको अवश्य पसंद आया होगा।

 

Leave a Comment