Cancelled Cheque क्या है ,Cancel Cheque Kaise Banaye

|
Facebook
Cancelled Cheque क्या है  :- दोस्तों आजकल सभी लोग के बैंक में खाता होते है। बैंक से इन रुपये को निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का प्रयोग करते है। या फिर सीधे बैंक से कैश को निकाल सकते है। इस माध्यम से ज्यादा राशि नही निकाली जा सकती है। Bank में रुपये ज्यादा है, तो चेक बुक की जरूरत पड़ेगी। अधिक राशि को निकालने के लिए Bank में चेक का प्रयोग किया जाता है। जिससे आप बहुत पैसे निकाल सकते है। चेक बुक को बैंक में जमा कर अधिकारी से रुपये प्राप्त कर सकते है।
कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनको कैंसिल चेक के बारे में नही पता होता है। वो यह सोचते है की उनके द्वारा दी गयी चेक को बैंक ने रिजेक्ट कर दिया है जबकि ऐसा नही होता है। कैंसिल चेक क्या है साथ ही इसका प्रयोग कैसे किया जाता है, इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।
कैंसिल चेक क्या होती है। ( Cancelled Cheque क्या है ) :-  यह चेक भी अन्य चेकों जैसी होती है। आपको साधारण शब्दो मे बताऊं तो जैसे आपके पास एक चेक हो उस चेक में दो तिरछी लाइन खींची होती है और उसमें अंग्रेजी भाषा मे Canceled लिख दे , इसके अलावा किसी और शब्द का प्रयोग न किया गया हो। चेक में Cancelled इसलिए लिखा जाता है की कोई भी यूज़र इसका गलत प्रयोग न कर सके। आप किसी भी साधारण चेक को Cancelled चेक बना सकते है। कैंसिल चेक जिस व्यक्ति को आप दे रहे है उसको आपके खाते, नाम और IFSC कोड की जानकारी पता चल जाती है।
कैंसिल चेक से क्या होता है।:-  कैंसिल चेक का प्रयोग निम्लिखित जगह पर किया जाता है।
• बैंक खाता खोलने के लिए
• लोन के लिए
• बीमा के लिए
• पेमेंट लेने के लिए
• निवेश के लिए
बैंक खाता खोलने के लिए:-  कैंसिल चेक कभी कभीं सबूत के तौर पर भी इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे आपने एक बैंक में खाता खुलवाया है, और फिर किसी दूसरे बैंक में एकाउंट को खुलवाना चाहेते तो उस बैंक का मैनेजर आपसे प्रमाण के तौर पर एक Cancel चेक मागता है। आपका जिस बैंक में पहले से खाता हो उस बैंक की चेक में Cancel लिख कर उसे दे दें।
लोन के लिए:-  बहुत से ऐसे लोग होते है जिनको किसी कार्य को करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। जब आप किसी भी प्रकार का लोन लेने बैंक में जायेगे तो वह प्रूफ के तौर पर आपसे एक Cancel चेक माँगता है। सभी प्रकार के लोनो में इसकी जरूरत होती है।
बीमा के लिए:- कुछ ऐसी बीमा कंपनियां होती है। जो स्वास्थ्य से सम्बंधित बीमा कराने के लिए वो Cancel चेक माँगती है। तो आपको बीमा करने वाली कंपनी को Cancel चेक देना पड़ता है।
पेमेंट लेने के लिए:- दोस्तों कई बार कुछ ऐसे पेमेंट होते है जिनको लेने के लिए Cancel चेक पेमेंट लेने वाली कंपनी इसकी डिमांड करती है। यह अधिकतर जो ऑनलाइन पेमेंट करती है, वो ज्यादा Cancel चेक को माँगती है। चेक देने के उपरांत वो आपके खाते में पैसे को ट्रांसफर कर देती है।
निवेश के लिए:- किसी मार्किट में आप निवेश करना चाहते है तो इसके लिए केवाईसी करने की जरूरत होती है। यहां पर आपसे Cancel चेक को माँगेगा। जैसे स्टॉक मार्केट, म्यूच्यूअल फण्ड और भी कई सारी कंपनीया है। जो निवेष का कार्य करती हैं
कैंसिल चेक से कौन कौन सी जानकारी मिलती है। :- कैंसिल चेक से खाताधारक की बहुत सी जानकारी मिल जाती है। जैसे की
• कस्टमर का खाता संख्या
• बैंक का नाम
• खाताधारक का नाम
• MICR
• IFSC Code की जानकारी
• शाखा का नाम

Keep Reading

Leave a Comment