Kisan Vikas Patra | किसान विकास पत्र योजना 2021

इस आलेख में किसान विकास पत्र योजना 2021,किसान विकास पत्र के दस्तावेज़,किसान विकास पत्र क्या है?,किसान विकास पत्र के प्रकार,किसान विकास पत्र पेमेंट मोड,किसान विकास पत्र के लाभ,Kisan Vikas Patra ,kisan vikas patra calculator 2021 आदि के बारे में  विस्तार से बताया गया है किसान विकास पत्र योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक छोटी बचत योजना है |इस स्कीम के अनुसार लगभग 112 महीने में ही आपका लगाया सारा पैसा डबल हो जाता है | वैसे तो यह योजना 1988 में सरकार द्वारा शुरू की गई थी | परंतु बाद में 2011 में इसे बंद कर दिया गया था | हाल ही में 2014 में इस योजना को फिर से शुरू किया गया|

किसान विकास पत्र के दस्तावेज़:
1.)उम्र 18 वर्ष से अधिक
2.)आप भारतीय नागरिक हो |
3.)माता-पिता बच्चे के नाम पर भी किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं |
4.)दो लोग इकट्ठे भी किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं |
5.)आप का पहचान पत्र (Voter Card, Passport etc.)
6.)पते का प्रमाण (Residence Proof)
7.)दो पासपोर्ट साइज फोटो (Photos)
8.)50,000 रुपए से ज्यादा पैसे जमा करवाने पर PAN Card.

किसान विकास पत्र क्या है?
1.)जैसा कि इसके नाम से पता चलता है यह एक तरह का प्रमाण पत्र होता है |
2.)इसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है |
3.)इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है |
4.)दो लोगों के नाम पर भी एक साथ खरीदा जा सकता है |
5.)निवेश करने के लिए किसान विकास पत्र एक बहुत ही अच्छी Scheme है |
6.)आप 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का भी किसान विकास पत्र कर सकते हैं |
7.)आजकल इस पर Interest rate 7.7 % है |
8.)ब्याज दर समय-समय पर revise की जाती है |

किसान विकास पत्र के प्रकार:-
1.)एकल किसान विकासपत्र:-इस प्रकार का किसान विकास पत्र किसी वयस्क व्यक्ति की ओर से खुद के लिए खरीदा जा सकता है। या फिर किसी अव्यस्क के लिए भी किसी वयस्क व्यक्ति की ओर से खरीदा जा सकता है। Maturity पर इसकी रकम KVP धारक को मिलती है। Maturity के पहले KVP धारक की मृत्यु होने पर उसके Nominee या कानूनी उत्तराधिकारी (Legal Heir) को मिलती है।
2.) ज्वाइंट-ए टाइप किसान विकासपत्र:-इस तरह के किसान विकासपत्र किन्हीं भी दो वयस्क व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से खरीदे जाते हैं। Maturity पर इसकी रकम दोनों KVP धारकों को बराबर-बराबर मिलती है। किसी एक खाताधारक के निधन की स्थिति में, उसके हिस्से की रकम भी जीवित बचे दूसरा खातेदार (survivor) को मिलती है।
3.)ज्वाइंट-बी टाइप किसान विकासपत्र:-ज्वाइंट बी टाइप के किसान विकासपत्र भी दो वयस्क व्यक्ति संयुक्त रूप से खरीदते हैं। लेकिन, Maturity के बाद इसकी रकम पाने का अधिकार मुख्य KVP धारक को ही होता है। यह अधिकार किसका होगा,यानी मुख्य खाताधारक कौन है, यह किसान विकासपत्र को खरीदते समय ही यह तय कर देना होता है। मुख्य KVP धारक के न रह जाने की स्थिति में ही दूसरे KVP धारक (survivor) को उसका पैसा मिल सकता है|

ये भी पढ़े :-
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2021
अटल पेंशन योजना 2021

किसान विकास पत्र पेमेंट मोड:-
1.)कैश पेमेंट
2.)चेक
3.)डिमांड ड्राफ्ट
4.)उसी बैंक के सेविंग अकाउंट के विड्रावल फॉर्म पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर द्वारा
कैश पेमेंट के जरिये किसान विकास पत्र उसी वक्त हाथ में दे दिए जाते हैं लेकिन चेक या डिमांड ड्राफ्ट या किसी अन्य तरीके से किसान विकास पत्र खरीदने पर पत्र कुछ समय बाद धारक को दिया जाता हैं.

किसान विकास पत्र के लाभ :-
1.)किसान विकास पत्र में आप अन्य किसी स्कीम की तरह किसी को भी Nominee बना सकते हैं| यदि जिसके नाम पर यह पत्र होगा उसकी मृत्यु हो जाए तो यह सुविधा नॉमिनी को मिलेगी |
2.)यदि आप 2 लोग एक साथ किसान विकास पत्र खरीदते हैं | तो एक की मृत्यु के बाद दूसरे को इसका लाभ मिलेगा |
3.)किसान विकास पत्र आप अपने लिए या फिर बच्चों के नाम का भी खरीद सकते हैं |
पत्र खरीदने के बाद यदि आप चाहें तो आप इसे किसी और के नाम पर भी ट्रांसफर करवा सकते हैं |
4.)आप किसान विकास पत्र लोन (Loan Facility ) भी ले सकते हैं |
5.)परंतु यह जरूरी है कि मेच्योरिटी पीरियड से पहले लोन की रकम भर दे |
6.)लोन केवल Business या Personal Use के लिए ही मिल सकता है |
7.)इसे खरीदते समय जो ब्याज दर होती है वही आपके पत्र की Maturity तक आपको मिलती है | जैसे कि अभी Interest rate 7.7% है | यदि आप इस समय किसान विकास पत्र खरीदते हैं तो आपको यही interest rate Maturity तक मिलेगा |
8.)आप इसे देशभर में कहीं भी ट्रांसफर करवा सकते हैं |
9.)आपका पैसा लगभग 112 महीने में डबल हो जाएगा |
10.) किसान विकास पत्र देशभर में किसी भी डाकघर से खरीदा जा सकता है. इसमें नॉमिनी की भी सुविधा मिलती है. साथ ही इसमें एक डाकघर से दूसरे डाकघर में अकाउंट ट्रांसफर भी कर सकते हैं. यहां तक कि केवीपी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भी ट्रांसफर किया जा सकता है|

ये भी पढ़े :-
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना 2021

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना 2021

प्रधानमंत्री जनधन योजना 2021

Leave a Comment