LPG Connection Online kaise le 2021 : ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन कैसे ले

LPG Connection Online kaise le 2021 : इस आलेख में एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) कैसे ले ?,गैस कनेक्शन लेने के लिए जरूरी कागजात,ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन,ऑफलाइन एलपीजी गैस पंजीकरण,गैस कनेक्शन HP ऑनलाइन आवेदन, आदि के बारे  में विस्तार से बताया गया हैं |

एलपीजी कनेक्शन ( LPG Connection Online kaise le 2021 ) कैसे ले ? :-

रसोई गैस प्रत्येक घर की आवश्यकता है, इसके प्रयोग से घर में खाना सुलभ तरीके से बन जाता है| घर की गृहणियों को भोजन बनाने में यह बहुत ही सहायता करती है | भारत में एलपीजी गैस का वितरण सरकार के दिशा-निर्देश से किया जाता है, यहां पर इंडेन गैस, भारत पेट्रोलियम, एचपी गैस तीन कम्पनियाँ है, जो कि एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है,एलपीजी का इस्तेमाल एक प्रदुषण मुक्त समाज के लिये बहुत आवश्यक है.

इस सुविधा को जन जन तक पहुँचाने और लोगों को इसके प्रयोग के लिए जागरूक करने का काम सरकार बहुत सजग रूप से कर रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि एलपीजी, ईंधन का सबसे सस्ता प्रारूप है. इसे रखने के लिए भी बहुत अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती. भारत सरकार के अंतर्गत कई अलग अलग पेट्रोलियम कम्पनियां है, जो एलपीजी बनाने का काम करती है|

LPG Connection

गैस कनेक्शन लेने के लिए जरूरी कागजात :-

1.)फोटो स्कैन हुई चाहिए
2.)राशन कार्ड
3.)रेजिडेंस पता
4.)आधार कार्ड

नया गैस कनेक्शन शुल्क                                                                                            मूल्य (जीएसटी सहित)

1.)पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में 14.2 किग्रा सिलेंडर सुरक्षा जमा                         1,450 रुपये
2.)उत्तर पूर्वी भारत में 7 राज्यों में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर सुरक्षा जमा                           1,150 रुपये
3.)5 किलो के सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट                                                        800 रुपये
4.)19 किलो के सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट                                                     1,700 रुपये
5.)लॉट वाल्व सुरक्षा जमा                                                                                     1,500 रुपये

ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन :-

1.)आप जिस भी कम्पनी का नया एलपीजी कनेक्‍शन लेना चाहते है | सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer

2.)आप जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे वहां पर आपको Register For LPG Connection या न्‍यू कस्‍टमर का विकल्‍प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है|

3.)आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक उसका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा|

4.)इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटों अटैच करनी होगी
आप का आवेदन फॉर्म जैसे ही भर जायेगा आपके पास एक कंफर्मेशन मैसेज व ईमेल भेजा जायेगा|

5.)यही मैसेज आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर भी दिखाई देगा, आप यहाँ पर अपना अप्‍लीकेशन नंबर देख सकेंगे|

6.)अब आपको भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलना है, इस आवेदन पत्र के साथ आपको अपनी आईडी प्रूफ की कॉपी, एड्रेस प्रूफ की कॉपी और फोटो लेकर वितरक के पास जाना है|

7.)यहाँ पर आपको निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा, इसके बाद आपके सभी डॉक्यूमेंट को अप्रूव किया जायेगा|

8.)अप्रूव होने के बाद LPG गैस सिलेंडर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा, इस प्रकार से आप नया एलपीजी कनेक्शन ले सकते है|

ये भी पढ़े :-
1.) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना

2.) विधवा पेंशन योजना

ऑफलाइन एलपीजी गैस पंजीकरण :-

1.)सबसे पहले अपने आसपास के सबसे क़रीबी एलपीजी वितरक के शोरूम का पता करें|
2.)इसके लिये इंडेन गैस, एचपी गैस या भारत गैस के वेब पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है|
3.)यदि ऐसा करने में कोई कठिनाई पेश आती है, तो ग्राहक इंडेन गैस, एचपी गैस या भारत गैस के कस्टमर केयर में फ़ोन करके क़रीबी एलपीजी वितरक का पता लगा सकते है|
4.)वहां से आवेदक को आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद वितरक द्वारा मांगे गये सभी kyc दस्तावेज़ों को जमा करना होता है|
5.)इन दस्तावेज़ों में आवासीय पते का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि देने होते हैं, इन सबके साथ ग्राहक को अपनी दो तस्वीरें जमा करनी होती है|

गैस कनेक्शन HP ऑनलाइन आवेदन:-

https://myhpgas.in/myHPGas/NewConsumerRegistration.aspx

1.)जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे|
2.)आप अपना जिला स्टेट और डिस्ट्रीब्यूटर को चुने |
3.)अपना नाम डालें जन्मतारीख मोबाइल नंबर भरें |
4.)उसके बाद अपना ईमेल ID भरें |
5.)और सबमिट बटन पर क्लिक करें|
6.)इसके बाद आपको नया कनेक्शन मिल जाएगा|

हेल्पलाइन नंबर:-
इंडेन गैस           1800 233 3555
भारत गैस          1800 22 4344
एच पी गैस         1800 2333 555

ये भी पढ़े :-
1.) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना

2.)राजस्थान में बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन

3.)ऑनलाइन वोटर आई डी कार्ड डाउनलोड कैसे कर

4.)SBI बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड

 

Leave a Comment