E Murda.sbi.co.in

इस आलेख में  SBI मुद्रा योजना,SBI E-Mudra Loan, E Murda.sbi.co.in SBI मुद्रा योजना ब्याज दर,SBI मुद्रा योजना के लिए पात्रता,SBI मुद्रा योजना जरूरी दस्तावेज,SBI मुद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन, आदि के बारे में विस्तार से  बताया गया हैं |

SBI मुद्रा योजना(SBI E-Mudra Loan):- एसबीआई ई मुद्रा लोन जो की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है। “एसबीआई ई मुद्रा लोन” भारतीय स्टेट बैंक खाता धारकों के लिए शुरू किया गया है। जो सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के इच्छुक हैं। इस योजना के तहत, अपीलकर्ता रु 50,000 तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऋण को 60 महीनों की अवधि (3 महीने की अधिस्थगन अवधि सहित) के लिए सावधि ऋण के रूप में दिया जाएगा। 9% प्रति वर्ष के ब्याज के साथ ऋण की चुकौती 3 महीने की अधिस्थगन अवधि के बाद शुरू होगी।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ई मुद्रा लोन सुविधा को ऐसे लोगों के लिए शुरू किया गया जो कि पैसे की तंगी के कारण अपना स्टार्ट अप या बिजनेस नहीं शुरू कर पा रहे हैं| ये सुविधा स्टूडेंट्स को भी फायदा पहुंचाएगी और महिलाएं भी इस लोन के कारण मदद पा सकेगी| ये लोन सरकार की तरफ से दिया जाएगा और इसे सरकारी बैंकों से ही ले सकेंगे, जिसमें SBI जैसे बैंक प्रमुख हैं|

SBI E-Mudra Loan

योजना का नाम                              SBI मुद्रा योजना के तहत E-Murda Loan
शुरू किया गया                             भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
ऋण की राशि                                50,000 रुपये तक
ऋण अवधि                                    60 महीने (3 महीने की अधिस्थगन अवधि सहित)
ब्याज दर                                       9% PA
आधिकारिक वेबसाइट                   https://www.sbi.co.in

SBI मुद्रा योजना ब्याज दर :-
1.)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 17 . 80 % 1 से 4 साल के लिए
2.)एचडीएफसी बैंक 12 . 75 % से 20 % 1 से 4 साल के लिए
3.)कोटेक महिन्द्रा बैंक 11 . 5 % से 18 % 1 से 5 साल के लिए
4.)आईसीआईसीआई बैंक 11 . 49 % से 17 . 50 % 1 से 5 साल के लिए

SBI मुद्रा योजना ( E Murda.sbi.co.in  ) के लिए पात्रता :-
1.)कोई भी भारतीय नागरिक मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता है|
2.)एक बात का ध्यान रखें की लोन केवल व्यवसाय (व्यापार या उद्योग) के लिए मिलेगा|
3.)आपको manufacturing, processing, trading और services, इनमें से किसी भी तरह के व्यवसाय के लिए लोन मिल सकता है
4.)आप कोई लघु उद्योग लगाना चाहते हैं, दुकानदार हैं, ट्रक चलाते हैं, फल/सब्जी बेचते हैं, मशीन ऑपरेट करते हैं, कारपेंटर हैं, ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, फैक्ट्री लगाना चाहते हैं या कोई मशीन खरीदना चाहते हैं या कुछ और भी| आप मुद्रा लोन ले सकते हैं| बस, लोन आपके 5.)व्यापार या उद्योग को शुरू करने या बढाने के लिए होना चाहिए|
6.)आप किसी निजी काम ले लिए, जैसे कार खरीदने के लिए या पढाई के लिए मुद्रा लोन नहीं ले सकते| पर यहीं यहीं आप टैक्सी, रिक्शा या ट्रक लेने ले लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको मुद्रा लोन मिल सकता है|
7.)कोई भी व्यक्ति , पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या पब्लिक कंपनी मुद्रा लोन ले सकती है|

SBI मुद्रा योजना जरूरी दस्तावेज:-
1.)मतदाता पहचान पत्र ,
2.)ड्राइविंग लाइसेंस ,
3.)पेन कार्ड ,
4.)आधार कार्ड ,
5.)पासपोर्ट
6.)कास्ट प्रमाणपत्र
7.)दो फोटो
8.)टेलीफोन बिल , बिजली का बिल , संपत्ति कर रसीद , मतदाता पहचान पत्र , आधार कार्ड ,पासपोर्ट ,
9.)बैंक पासबुक का तीन महीने का स्टेटमेंट आदि ।

SBI मुद्रा योजना (E Murda.sbi.co.in ) ऑनलाइन आवेदन:-
1.)सबसे पहले आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
2.)यहाँ पे क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।
3.)अब आप “Other Services” के अनुभाग पर जाएं और होम पेज से “e-Mudra” खोजें।
4.)अब यहां आपको स्क्रीन पर पहले पूछे गए विवरण दर्ज करने होंगे, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
5.)फिर OTP उत्पन्न करें और दिए गए स्थान पर OTP दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
6.)आपके फ़ोन पर ओटीपी आएगा, OTP डाल कर इ साइन करना होगा।
7.)ये सही से हो जाने पर अगले पेज में आपको कन्फर्मेशन दिखेगा उसके बाद “Proceed” पर क्लिक करें।
8.)इसके बाद, एक नया पेज में आपको बताया जाएगा के आपका SBI E-Mudra Loan आवेदन स्वीकार लिया गया है। इसका प्रिंट अवश्य निकल लें।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment